
AAP ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत की, केजरीवाल बोले- सातों सीटें जिता दो, हम बनेंगे आपकी आवाज
AajTak
लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी, एलजी और केंद्र की आलोचना की. उन्होंने कहा, वे आपसे नफरत करते हैं. वे आपसे बदला ले रहे हैं क्योंकि आपने एक आम आदमी को तीन बार दिल्ली का सीएम चुना है. बीजेपी के नेतृत्व वाली एमसीडी ने मेरी सरकार द्वारा बनाए गए मोहल्ला क्लीनिकों पर बुलडोजर चला दिया था.
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है. पार्टी ने साफ कर दिया है कि अगले दो महीने में वो दिल्ली में जीत के लिए फुलप्रूफ प्लान के साथ मैदान में आ रहे हैं. AAP ने इंडिया ब्लॉक के सभी सातों उम्मीदवारों को जिताने की अपील की है. AAP संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को जनसभा में खुद को दिल्ली का बेटा बताया और अकेले लड़ाई में जनता को साथ देने की अपील की. इसके साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली के व्यापारियों को भी संदेश दिया. उन्होंने मुफ्त बिजली योजना से लेकर मोहल्ला क्लीनिक, पानी के बिल और सीसीटीवी कैमरे लगवाने जैसी योजनाओं में केंद्र और उपराज्यपाल पर अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, बीजेपी के लोग दिल्ली के दो करोड़ लोगों से नफरत करते हैं. क्योंकि आपने तीन बार एक मामूली आदमी को मुख्यमंत्री बना दिया है. इसलिए बीजेपी और एलजी बदला निकाल रहे हैं. याद करो, जब 6 साल पहले मैं मोहल्ला क्लीनिक बना रहा था, तब एमसीडी ने बुल्डोजर भेजकर ये क्लीनिक तोड़ दिए थे. जब मैं जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे थे तब एलजी ने फाइल ही रोक दी थी. हमने एलजी के कमरे में 10 दिन तक धरना दिया था तब फाइल को मंजूरी दी थी. आज मोहल्ला क्लीनिक की दवाएं और बिजली रोक दी. बीजेपी को दिल्ली के लोगों से इतनी नफरत क्यों है? इन्होंने योगा क्लासेस बंद कर दी हैं. फरिश्ते योजना में घायलों को बड़े प्राइवेट अस्पताल में फ्री इलाज करवाते थे. एलजी ने इस योजना को बंद कर दिया था. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसे फिर शुरू करने के आदेश दिए.
'आपके बीमार होने पर तालियां बजाते हैं बीजेपी सांसद'
केजरीवाल ने कहा, जब आपके घर में कोई बीमार होता है तो ये बीजेपी के सांसद तालियां बजाते हैं. पार्टी और खुशियां मनाते हैं. ऐसे लोगों को हमने पाल रखा है. दूध पिला रहे हैं. ये सांसद, एलजी के पास जाकर काम रुकवाते हैं. कल हमारी सरकार ने बिजली सब्सिडी योजना पास करवाई है. उसके लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है. हम कहते हैं कि तुम भी बिजली मुफ्त करो, लेकिन ये लोग खुद नहीं करते हैं. हमारे काम में अडंगा लगाते हैं. आज मैं अकेला एलजी और बीजेपी, केंद्र सरकार से लड़ रहा हूं. आप मुझे अपना बेटा मानते हो. अगर आप बेटा मानते हो तो मुझे इस तरह अकेला मत छोड़ना. आप लगातार हमारे हाथ मजबूत करते आ रहे हैं. आगे भी आपकी जरूरत है.
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को ED ने फिर किया याद, कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला!
'आप हमारे सांसद जिताओ, हम आपकी आवाज बनेंगे'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









