
'AAP ने की पार्षदों की हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश', BJP का बड़ा आरोप, संजय सिंह ने दिया ये जवाब
AajTak
दिल्ली बीजेपी की ओर से आरोप लगाया गया है कि मेयर चुनाव में वोट देने के लिए हमारी पार्षद को खरीदने की कोशिश की गई. इसको लेकर बीजेपी एसीबी में आप के खिलाफ आज शाम चार बजे शिकायत दर्ज कराएगी. वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से भी इसको लेकर पलटवार किया गया है.
दिल्ली में पार्षदों की हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर बीजेपी, आम आदमी पार्टी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्रांच में शिकायत दर्ज कराएगी. दिल्ली बीजेपी की ओर से आरोप लगाया गया है कि मेयर चुनाव में वोट देने के लिए हमारी पार्षद को खरीदने की कोशिश की गई. बीजेपी विधायक विजेंदर गुप्ता के नेतृत्व में डेलीगेशन आज शाम 4 बजे एसीबी में शिकायत दर्ज कराएगा.
बीजेपी की चुनी हुईं पार्षद मोनिका पंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नेता शिखा गर्ग ने मुझे बुलाया. वह मुझसे मिलना चाहती थीं. उन्होंने मेयर के चुनाव में मुझसे आप को वोट करने के लिए कहा. बीजेपी की ओर से दावा किया गया कि शिखा गर्ग आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता की प्रतिनिधि हैं.
मोनिका पंत ने बताया कि उन्होंने मुझे रात 8.52 बजे कॉल किया था. वह मुझसे मिलने के लिए कह रही थीं और मेयर चुनाव में मुझे आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए कहा. इसके साथ ही उन्होंने मुझे पद के लिए भी ऑफर किया. हालांकि मैंने उनका ऑफर ठुकरा दिया. पंत ने कहा कि मेरे पास इसके पूरे सबूत हैं.
गली-गली भटक रहे हैं AAP के एजेंट: पूनावाला
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी उनके पार्षदों को लुभाने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल का एजेंट गली-गली घूम रहा है. गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता ने दिल्ली मॉडल को रिजेक्ट कर दिया है. एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने नारा दिया था- केजरीवाल का पार्षद. लेकिन अब उन्हें जो नंबर चाहिए थे, वह नहीं मिले. हमारी पार्षद मोनिका पंत ने आम आदमी पार्टी के प्रलोभन को एक्सपोज कर दिया है.
बीजेपी ने कहा- हमारे पास पूरे सबूत

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











