
'AAP को कुचलने में लगे PM मोदी, विधायकों पर कई बार कराई छापेमारी', अमानतुल्लाह के घर रेड पर बोले केजरीवाल
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते दो साल में उन्होंने हमारे मंत्रियों और सीनियर नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है. उन्होंने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया और अमानतुल्लाह खान के आवास पर भी छापेमारी की.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि AAP विधायकों के खिलाफ 170 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं और 170 में से 140 फैसले हमारे पक्ष में हैं.
उन्होंने कहा कि बीते दो साल में उन्होंने हमारे मंत्रियों और सीनियर नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है. उन्होंने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया और अमानतुल्लाह खान के आवास पर भी छापेमारी की.
केजरीवाल ने कहा कि मामला कोर्ट में है इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन अगर आपने मनीष सिसोदिया के केस की सुनवाई सुनी तो जज के बार-बार कहने के बावजूद उनके पास एक भी सबूत नहीं था. उनके पास मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, इसका मतलब है कि पूरा मामला फर्जी है.
PM ने AAP विधायकों पर कई बार रेड करवाई: केजरीवाल
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर बीते मंगलवार को ईडी ने छापेमारी की थी. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी ने आप विधायकों पर छापेमारी करवाई हो. वह आम आदमी पार्टी को कुचलने पर तुले हुए हैं. सबसे पहले उन्होंने सुंघलू समिति का गठन किया, कोई अनियमितता नहीं पाई गई.
उन्होंने कहा, सभी पूछताछ फर्जी हैं. पीएम मोदी का एजेंडा भ्रष्टाचार खत्म करना नहीं है. सभी भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल हो गए हैं. पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नाम लिया. दो दिन बाद इन नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया गया. मोरबी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. कर्नाटक में बीजेपी सरकार 40 फीसदी सरकार के नाम से जानी जाती थी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









