
AAP के सुंदरकांड पाठ के ऐलान पर भड़के ओवैसी, पूछा- विकास की राजनीति में ये कहां से आ गया
AajTak
ओवैसी ने कहा है कि AAP ने दिल्ली की हर विधान सभा क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने का फैसला लिया है. 22 जनवरी के उद्घाटन की वजह से यह निर्णय लिया गया है. औवेसी ने AAP के इस फैसले पर ऐतराज जताया है.
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) हर महीने दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर सुंदरकांड पाठ का ऐलान कर चुकी है. AAP के इस फैसले पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है.
ओवैसी ने कहा है कि AAP ने दिल्ली की हर विधान सभा क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने का फैसला लिया है. 22 जनवरी के उद्घाटन की वजह से यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि इन्होंने ने बिल्किस बानो के मसले पर चुप्पी साध रखी थी. तब कहा था कि वो सिर्फ शिक्षा और सेहत जैसे मसलों पर बात करना चाहते हैं.
सुंदरकांड शिक्षा है या सेहत?
AAP के सुंदरकांड पाठ के आयोजन के ऐलान के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल पूछा कि क्या सुंदरकांड पाठ शिक्षा है या सेहत? उन्होंने आगे कहा कि असल बात तो यही है के इन्हें (AAP) इंसाफ से परहेज है और संघ के एजेंडे का पूरा साथ दे रहे हैं. ओवैसी ने आप पर निशाना साधते हुए कहा,'हम बाबरी की बात भी ना करें, आप न्याय, मोहब्बत, फलाना का बाजा बजाते रहो और साथ में हिंदुत्व को मजबूत करते रहो.'
हनुमान चालीसा भी होगी
बता दें कि एक दिन पहले ही 15 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा ऐलान किया था. AAP ने बयान जारी कर कहा था कि वह दिल्ली की सभी विधानसभाओं में सुंदरकांड का आयोजन करेगी. पार्टी के बयान के मुताबिक विधायक और पार्षद हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड का आयोजन करेंगे. सुंदरकांड के साथ-साथ हनुमान चालीसा का भी आयोजन किया जाएगा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








