
AAP के मुश्किल वक्त में राघव चड्ढा एक्शन से दूर, सोशल मीडिया पर सांसद के अगले कदम को लेकर चर्चाओं का दौर!
AajTak
राघव चड्ढा का दिल्ली और भारत से दूर रहने को लेकर आम आदमी पार्टी के समर्थकों में भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इससे अटकलबाजियों का दौर भी शुरू हो गया है और बीजेपी इस मौके का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल भी कर रही है.
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को आमतौर पर आम आदमी पार्टी के होनहार नेता के तौर पर जाना जाता है. लेकिन ऐसे समय में जब पार्टी अपने सबसे बड़े दौर से गुजर रही है, राघव बिल्कुल गायब हैं. वह लंबे समय से सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं दिए हैं. ऐसे में पार्टी समर्थकों को लगता है कि वह बीजेपी को मौका दे रहे हैं.
जो लोग आम आदमी पार्टी की गतिविधियों पर नजर रखते हैं, उन्हें पता होगा कि राघव चड्ढा को मीडिया की सुर्खियों में बने रहना पसंद हैं. पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद चड्ढा पार्टी के ऐसे नेताओं में शुमार हैं, जिनसे आसानी से संपर्क साधा जा सकता है. हालांकि, ऐसे समय में जब पार्टी अपने अब तक के सबसे बड़े राजनीतिक संकट से जूझ रही है, चड्ढा पूरी तस्वीर से ही गायब है.
राघव चड्ढा का दिल्ली और भारत से दूर रहने को लेकर आम आदमी पार्टी के समर्थकों में भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इससे अटकलबाजियों का दौर भी शुरू हो गया है और बीजेपी इस मौके का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है.
ऐसा इसलिए भी क्योंकि जब आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किया. राघव चड्ढा ने मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी.
कहां हैं राघव चड्ढा?
राघव चड्ढा फिलहाल लंदन में हैं. उनकी हाल ही में आंख की सर्जरी हुई थी. मार्च के मध्य में आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने दावा किया था कि स्पेशलिस्ट ने ब्रिटेन में चड्ढा को ये सर्जरी कराने की सलाह दी थी. चड्ढा ने आठ मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बताया था कि वह लंदन पहुंच गए हैं. इसके एक दिन बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की ओर से आयोजित लंदन इंडिया फोरम 2024 में हिस्सा लिया था. इस कार्यक्रम में उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा भी बतौर वक्ता शामिल हुई थी.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








