
'AAP के पाप अभी धुले नहीं...', केजरीवाल के बरी होने के बाद दिल्ली BJP का पोस्टर वार
AajTak
राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार करते हुए केजरीवाल, सिसोदिया समेत 21 आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया था. आम आदमी पार्टी ने फैसले को सत्यमेव जयते की जीत बताया और आरोपों को राजनीतिक बताया.
आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. फैसले के कुछ घंटों के भीतर दिल्ली बीजेपी ने एक आक्रामक पोस्टर जारी कर राजनीतिक हमला बोला.
पोस्टर में केजरीवाल की तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में लिखा है- AAP के पाप अभी धुले नहीं हैं.' नीचे तीन बिंदु लिखे गए हैं- 'यह लोअर कोर्ट का फैसला है, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट बाकी है', 'मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अभी लंबित है' और 'अन्य कई घोटालों में भी आप आरोपी हैं.'
इसके अलावा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अदालत ने इस चरण पर सबूतों की कमी का उल्लेख किया है, लेकिन जांच एजेंसी ने बार-बार साक्ष्य नष्ट किए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि कथित तौर पर नष्ट किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद नहीं हो सके. साथ ही संकेत दिया कि जांच एजेंसी आदेश के खिलाफ अपील पर विचार कर रही है.
सचदेवा ने आबकारी नीति को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि यदि नीति सही थी तो जांच शुरू होते ही उसे वापस क्यों लिया गया? ठेकेदारों का कमीशन 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत क्यों किया गया? ‘बाय वन, गेट वन फ्री’ जैसी योजना का उद्देश्य क्या था? उन्होंने आरोप लगाया कि इन फैसलों का सामाजिक प्रभाव पड़ा.
बीजेपी ने यह भी कहा कि अदालत का फैसला इस स्तर तक सीमित है और कानूनी प्रक्रिया अभी लंबी है. सचदेवा ने केजरीवाल पर राजनीतिक नाटकीयता का आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया में उनकी मौजूदगी सहानुभूति बटोरने की कोशिश है. उन्होंने कहा, 'सत्य की अंतिम स्थापना पूरी न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी.'

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







