
AAP की हुंकार, BJP तैयार और कांग्रेस भी दावेदार... क्या दिल्ली में समय से पहले ही होंगे विधानसभा चुनाव?
AajTak
मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने एमसीडी को विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव के लिए एमसीडी को नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश तो दिया ही है तो एमसीडी सूत्रों का कहना है कि कर्मचारियों को चुनाव संबंधी ट्रेनिंग देने का निर्देश भी मिल गया है.
मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने एमसीडी को विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने के लिए कहा तो दिल्ली में विधानसभा चुनाव पहले कराए जाने के कयास लगाए जाने लगे हैं. इसकी वजह है कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल तो अगले साल फरवरी में खत्म हो रहा है, यानि चुनाव होने में अभी छह महीने बचे हैं और दिल्ली में अब तक चुनाव की तैयारी छह-सात माह पहले नहीं हुई है.
दूसरी वजह साल के अंत में महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड व जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव होने हैं तो क्या दिल्ली में भी विधानसभा के चुनाव इन राज्यों के साथ हो सकते हैं? तीसरी वजह अगले साल फरवरी महीने में दिल्ली विधानसभा के अलावा किसी और राज्य का विधानसभा चुनाव होने का तय नहीं है. इन्हीं तीन वजहों से दिल्ली विधानसभा के चुनाव वक्त से पहले हो सकते हैं इस कयास को बल मिल रहा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में एमसीडी की भूमिका मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने एमसीडी को विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव के लिए एमसीडी को नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश तो दिया ही है तो एमसीडी सूत्रों का कहना है कि कर्मचारियों को चुनाव संबंधी ट्रेनिंग देने का निर्देश भी मिल गया है. एमसीडी के अनुसार, मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने उसको चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और कर्मचारियों को चुनाव कार्य के संबंध में ट्रेनिंग देने का भी फरमान दिया है. इस कड़ी में उसने कार्य करना शुरू कर दिया है. उसने नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ-साथ कर्मचारियों को ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है.
AAP, बीजेपी और कांग्रेस ने तैयरियां शुरू की मनीष सिसोदिया के जमानत पर बाहर आने के बाद जहां 14 अगस्त से वो पदयात्रा शुरू कर रहे हैं तो बीजेपी को लगता है कि अब कभी भी केजरीवाल जेल से बाहर आ सकते हैं, लिहाजा आम आदमी पार्टी रणनीति को बदलते हुए चुनावी समर में उतर रही है. उधर कांग्रेस ने चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान करते हुए बारिश या फिर करंट लगने से मौतों को मुद्दा बनाकर सीधे केजरीवाल पर हमले कर रही है.
AAP को शासन करते हुए साढ़े 9 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, लिहाजा वो एंटी इनकंबेंसी और सरकार पर लग रहे शराब नीति जैसे घोटाले के आरोपों के बीच ही मतदाताओं से अपने लिए वोट मांगने निकलेगी. बीजेपी को लगता है कि 20 साल से ज्यादा का वनवास साल 2025 में खत्म करने का सुनहरा मौका है क्योंकि इस बार आप पर आरोप चिपक गया है. कांग्रेस अपनी चुनावी जमीन तैयार कर रही है ताकि वो उठ सके. लिहाजा वो शीला दीक्षित के 15 सालों के शासन को दिल्ली को याद दिलाना नहीं भूलती.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







