
AAP की रैली में दिखे पंजाब के चीफ सेक्रेटरी और DGP, विपक्ष बोला- यह नौकरशाही का राजनीतिकरण
AajTak
पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' रैली को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. विपक्ष ने रैली में पंजाब के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए इसे सेवा नियमों का उल्लंघन बताया.
पंजाब में विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा मोगा में आयोजित रैली सत्तारूढ़ दल के लिए राजनीतिक ‘वार्म-अप’ मानी जा रही थी, लेकिन यह विवादों में फंस गई है. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि AAP ने इसे राजनीतिक रैली की बजाय एक आधिकारिक सरकारी कार्यक्रम का रूप देकर नियमों का उल्लंघन किया है.
मोगा जिले के किल्ली चाहलां गांव में सोमवार को AAP ने 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' (नशे के खिलाफ युद्ध) नाम से एक विशाल रैली आयोजित की, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्य बड़े नेता मौजूद थे. विवाद की जड़ बनी पंजाब के चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा और डीजीपी गौरव यादव की इस रैली में मौजूदगी. विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी पर नौकरशाही का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया.
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक राजनीतिक रैली में शीर्ष नौकरशाहों की उपस्थिति सेवा नियमों का उल्लंघन है. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि देश की 'स्टील फ्रेम' कही जाने वाली नौकरशाही क्या अब राजनीतिक दबाव में झुक रही है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि यह रैली चुनावी स्टंट थी और इसमें सरकारी धन व संसाधनों का दुरुपयोग किया गया.
"Watching the Chief Secretary & DGP at Aam Aadmi Party's rally today, one wonders if India's 'steel frame' bureaucrats are now bending to political whims . Isn’t this a flagrant breach of All India Service Rules ?@AmitShah@BhagwantMann
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने भी आरोप लगाया कि सरकार ने नशा विरोधी अभियान की आड़ में राजनीतिक कार्यक्रम कराया. उन्होंने दावा किया कि लोगों को लाने-ले जाने, मंच और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च सरकारी खजाने से किया गया. शिअद का कहना है कि दिल्ली के AAP नेताओं की मौजूदगी यह दर्शाती है कि यह 2027 विधानसभा चुनाव की अनौपचारिक शुरुआत थी.
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी के अभियान पर कटाक्ष करते हुए इसे 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' से 'युद्ध झाड़ू विरुद्ध' बताया. उन्होंने कहा कि रैलियों और यात्राओं से नशे की समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि यह पैसा नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्रों पर खर्च किया जाना चाहिए था. वहीं आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के महासचिव बलतेज पन्नू ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह एक आधिकारिक कार्यक्रम था, जिसमें गांवों की सुरक्षा समितियों (VDC) को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई. उन्होंने आरोप लगाया कि जो दल आज सवाल उठा रहे हैं, वही पहले सरकारी वाहनों का इस्तेमाल नशा तस्करी के लिए होने देते थे.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








