
Aamir Khan के भांजे ने Juhi Chawla को किया था प्रपोज, एक्ट्रेस की डेब्यू मूवी में किया काम
AajTak
जूही चावला ने इमरान को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट लिखा 'इमरान जब 6 साल का था तब उसने मुझे प्रपोज किया था!!!हीरे की पहचान तब से है उसमें !!! हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे यंग Suitor को!!!तुम्हारे लिए 100 पेड़ इमरान...'
बॉलीवुड की हसीनाओं पर भला किसका दिल नहीं आता. पब्लिक से लेकर बीटाउन के शहजादे भी, कई एक्ट्रेसेज पर अपना दिल हार चुके हैं. आमिर खान के भांजे एक्टर इमरान खान भी छोटी सी उम्र में एक ऐसी ही खूबसूरत एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे. किस्सा मजेदार है. दो दिन पहले इमरान के बर्थडे पर पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं एक्ट्रेस जूही चावला ने इमरान के इस क्यूट सीक्रेट को शेयर किया है.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











