AajTakSabseTez कैंपेन की पांचवीं फिल्म 'ज़रा झुक के' लॉन्च, निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर फोकस
AajTak
'ज़रा झुक के' टाइटल के नाम से लॉन्च इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आजकल ज्यादातर समाचार चैनलों के रिपोर्टिंग में एक राजनैतिक झुकाव और पक्षपात दिखता है. वहीं दूसरी ओर आज तक का इन चीजों से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है.
वायरल हो रहे #AajTakSabseTez कैंपेन के अगले चरण में, देश के निर्विवाद रूप से नंबर 1 न्यूज चैनल आज तक ने इस सीरीज की पांचवीं फिल्म लॉन्च की. 'ज़रा झुक के' टाइटल के नाम से लॉन्च इस फिल्म में चित्रा त्रिपाठी हैं. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आजकल ज्यादातर समाचार चैनलों की रिपोर्टिंग में एक राजनैतिक झुकाव और पक्षपात दिखता है. वहीं दूसरी ओर आज तक का इन चीजों से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है. यह बिना किसी राजनीतिक झुकाव के सीधे फॉरवर्ड रिपोर्टिंग में विश्वास करता है. बेहद चर्चित लेखक-निर्देशक प्रदीप सरकार द्वारा परिकल्पित और निर्देशित #AajTakSabseTez कैंपेन देश में खबरों के मौजूदा माहौल पर व्यंग्य करता है और फेक न्यूज के इस दौर में कुछ लोगों के खबरें देने के निम्न स्तर के मानकों को मनोरंजक तरीके से प्रकाश में लाता है. पहली फिल्म 'सच का बैंड' यह दिखाती है कि कैसे कुछ न्यूज़ चैनल ख़बरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







