
Aajtak.in पर जारी होगा झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट, ऐसे चेक कर सकेंगे मार्कशीट
AajTak
JAC की 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की थीं. पिछले साल 10वीं में पास प्रतिशत 90.39% और 12वीं में 85.48% रहा था. इस बार भी बेहतर परिणामों की उम्मीद है.
JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 आज 11:30 बजे जारी कर किया जाएगा. इस बार करीब 8 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के अलावा Aajtak.in पर भी चेक कर सकेंगे. छात्रों की सहूलियत के लिए इस बार आजतक झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट होस्ट कर रहा है. पिछले साल झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल में जारी कर दिया गया था. इस बार करीब 8 लाख छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी है. जिसमें करीब 4.5 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी है. वहीं, 12वीं की परीक्षा में करीब 3.4 छात्र शामिल हुए थे.
Direct Link to Check Jharkhand Board 10th Result
दिए गए वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं रिजल्ट बोर्ड की तरफ से लिंक जारी होने के बाद आप झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in, और jharresults.nic.in पर जाकर अपने मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र Aajtak.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
कब हुई थी परीक्षा बता दें कि JAC की 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की थीं. पिछले साल 10वीं में पास प्रतिशत 90.39% और 12वीं में 85.48% रहा था. इस बार भी बेहतर परिणामों की उम्मीद है.
आजतक भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट छात्रों की सहूलियत के लिए Aajtak.in पर झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट होस्ट कर रहा है. ऐसे में छात्र आजतक की वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं.
आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं Aajtak.in पर झारखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका स्टेप 1: आजतक की वेबसाइट https://aajtak.in/ पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर 'बोर्ड रिजल्ट' पर क्लिक करें. स्टेप 3: यहां 'झारखंड बोर्ड' पर क्लिक करें. स्टेप 4: अब 'झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 5: यहां रोल नंबर डालने पर आपका बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. स्टेप 6: रिजल्ट चेक करके उसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











