
Aaj Subhah: पहाड़ों में आई मॉनसून वाली आफत, हिमाचल के कुल्लू में फटा बादल
AajTak
मानसून वाली आफत जारी है. पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक अफरातफरी मची है. दिल्ली में यमुना का तांडव दिखा है. हालांकि अब यमुना नदी का जलस्तर थोड़ा नीचे आया है. लेकिन अभी भी नदी खतरे के निशाने से ऊपर बह रही है. उधर कुल्लू में बादल फटने से तबाही मची है. मौसम की मार की तस्वीरें उत्तराखंड के अलग अलग शहरों से भी आई हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











