
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
केंद्र सरकार ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा है कि भारत कच्चा तेल खरीदने के फैसले में पूरी तरह स्वतंत्र है और किसी पर निर्भर नहीं है. अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले होटल से लेकर हवाई यात्रा तक की कीमतों में तेजी आई है.
रूसी तेल को लेकर अमेरिका के बयान पर सरकार ने साफ किया है कि कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत किसी की इजाजत पर निर्भर नहीं है. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल से लेकर हवाई यात्रा तक सब कुछ महंगा हो गया है.आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल विवाद पर पीएम मोदी ने TMC सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार बेहद शर्मनाक है'. पढ़ें रविवार सुबह की 7 बड़ी खबरें... 1. 'किसी की इजाजत की जरूरत नहीं...', रूसी तेल से जुड़े अमेरिका के ऐलान पर सरकार का बयान
रूसी तेल को लेकर अमेरिका के बयान पर केंद्र सरकार ने साफ किया है कि कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत किसी देश की इजाजत पर निर्भर नहीं है. यह बयान अमेरिका के उस ऐलान के बाद आया है. जिसमें कहा गया था कि ईरान युद्ध के बीच वैश्विक बाज़ारों को स्थिर करने के लिए भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल को ख़रीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दी जाएगी.
2. T20 World Cup Final: अहमदाबाद में होटलों का किराया 400% बढ़ा, फ्लाइट टिकट में भी भयंकर इजाफा
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल से लेकर हवाई यात्रा तक सब कुछ महंगा हो गया है. शहर में कमरों की कीमतों में 300 से 400 प्रतिशत तक उछाल आ गया है. जो कमरे पहले 5 हजार से 20 हज़ार रुपये में मिल जाते थे, अब उनकी कीमत 15 हज़ार से लेकर 50 हज़ार रुपये तक पहुंच गई है.
3. T20 WC Final: तीसरी बार खिताब पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की इस 'तिकड़ी' से रहना होगा सावधान
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. अगर भारत यह फाइनल जीतता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप के ख़िताब को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






