
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 मार्च 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के संन्यास पर एक बड़ा बयान दिया है. मणिपुर में करीब 2 साल बाद शनिवार को कुकी और मैतेई बहुल इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू हुई. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोला.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार (9 मार्च) को भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इससे पहले भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के संन्यास पर एक बड़ा बयान दिया है. मणिपुर में करीब 2 साल बाद शनिवार को कुकी और मैतेई बहुल इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू हुई. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च को दिल्ली की हर महिला के बैंक खाते में सम्मान निधि योजना के तहत 2500 रुपये जमा करने का वादा किया था. इसे "मोदी की गारंटी" कहा गया लेकिन ये जुमला निकला. पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें...
1. चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? उपकप्तान शुभमन गिल ने कह दी ये बात
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार (9 मार्च) को भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इससे पहले भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के संन्यास पर एक बड़ा बयान दिया है.दरअसल गिल ने मैच से ठीक एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्हें सवाल किया गया कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद संन्यास ले लेंगे, क्या इसको लेकर ड्रेसिंग रूम या टीम मेम्बर्स में कोई चर्चा हुई है? इस पर गिल ने स्पष्टिकरण दिया है.
2. मणिपुर में सड़कों पर गाड़ियां तो चलीं... लेकिन लोग रहे गायब, कई जगहों पर कुकी समुदाय ने रास्ते किए ब्लॉक
मणिपुर में करीब 2 साल बाद शनिवार को कुकी और मैतेई बहुल इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू हुई. हालांकि, इंफाल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, विष्णुपुर और सेनापति को जोड़ने वाली सड़कों पर फ्री ट्रैफिक मूवमेंट के तहत कमर्शियल वाहनों, राज्य परिवहन निगम की बसों और गैस और तेल के टैंकरों की आवाजाही शुरू की गई. आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता, आतिशी ने इस घोषणा को मात्र एक "झुनझुना" करार दिया. उनका दावा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने यह साबित किया है कि यह मोदी जी की गारंटी नहीं बल्कि एक ‘जुमला’ था. 8 मार्च को दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये नहीं मिले और न ही कोई अन्य योजना लागू हुई.
3. 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया, ₹2500 की जगह महिलाओं को मिली कमेटी', सम्मान निधि पर आतिशी ने उठाए सवाल

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












