
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दो दिनों के दौरे पर हैं. उन्होंने शनिवार को कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मलेशिया में भारत के लिए प्यार और सम्मान है. ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा. वहीं, जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा कबूलनामा किया है. आतंकी इलियास कश्मीरी ने खुलासा किया है कि पाकिस्तानी सेना के चीफ ने आतंकियों से कहा था कि ये गजवा ए हिंद है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 7 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दो दिनों के दौरे पर हैं. उन्होंने शनिवार को कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मलेशिया में भारत के लिए प्यार और सम्मान है. ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा. वहीं, जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा कबूलनामा किया है. आतंकी इलियास कश्मीरी ने खुलासा किया है कि पाकिस्तानी सेना के चीफ ने आतंकियों से कहा था कि ये गजवा ए हिंद है. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें.
1) India-US Trade Deal Exclusive: सोयाबीन तेल, दालें और सेब पर अमेरिका को छूट क्यों? पीयूष गोयल ने बताया
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर शनिवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आजतक से बातचीत की. इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि एग्रीकल्चर और डेयरी प्रोडक्ट्स पर अमेरिका को कोई छूट नहीं दी गई है. एक भी ऐसी वस्तु नहीं खोली गई है, जो किसानों के हित में नहीं है.
2) 'मलेशिया में ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा...', PM मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दो दिनों के दौरे पर हैं. उन्होंने शनिवार को कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मलेशिया में भारत के लिए प्यार और सम्मान है. ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा.
3) आसिम मुनीर ने दिया था 'गजवा-ए-हिंद' का नारा, ऑपरेशन सिंदूर पर जैश आतंकी का बड़ा कबूलनामा

इस वीडियो में होली के रंगीन समारोह का आनंद लीजिए जहाँ राजीव ढौंडियाल और अन्य कवि मिलकर हास्य और श्रृंगार से भरपूर कविताएं प्रस्तुत करते हैं. दीपक सैनी, सुदीप भोला, अनामिका जैन और पवन नागरी जैसे प्रतिभाशाली कवि अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. यह कार्यक्रम होली की खुशी, व्यंग्य और देशभक्ति से ओतप्रोत है. यहां आपको राजनीतिक मिमिक्री, जीवन की घटनाओं पर व्यंग्य, और होली से जुड़ी पारंपरिक गीत-प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी. उनके अनुसार ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट अनुमति न होने के बावजूद विमान उनके हवाई क्षेत्र में गया. कथित चेतावनी के बाद बहरीन से ज्यूरिख का रूट बदलना पड़ा.

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.

तमिलगा वेट्री कजगम के प्रमुख विजय ने मछुआरों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ चिट्ठी लिखने से काम नहीं चलेगा, केंद्र पर भावनात्मक दबाव बनाना होगा. करूर घटना और फिल्म जननायगन की रिलीज को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. विजय ने DMK पर हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु टीवीके का है और टीवीके तमिलनाडु का.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अबू धाबी और दुबई में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. पश्चिमी देश और अन्य कई राष्ट्र ईरान की उस हमलों के विरोध में खड़े हैं जो मिडल ईस्ट में हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इन हमलों का कोई औचित्य नहीं है खासकर जब रिहायशी इलाके निशाने पर हैं, जहां ड्रोन और मिसाइल गिर रही हैं.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.







