
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 सितंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका-भारत की साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया है. लाल किले के परिसर से बीते मंगलवार को करीब एक करोड़ रुपये का कलश चोरी हो गया है. दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. जयपुर में सुभाष चौक सर्किल के पास रामकुमार धवई गली में अचानक चार मंजिला मकान ढह गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 6 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका-भारत की साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया है. लाल किले के परिसर से बीते मंगलवार को करीब एक करोड़ रुपये का कलश चोरी हो गया है. दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. जयपुर में सुभाष चौक सर्किल के पास रामकुमार धवई गली में अचानक चार मंजिला मकान ढह गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.
'ट्रंप की भावनाओं की सराहना...' अमेरिकी राष्ट्रपति के तेवर पड़े नरम तो PM मोदी ने किया दोस्ताना पोस्ट
भारत और अमेरिका के तनावपूर्ण संबंधों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर अब प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दोनों देशों की साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया है. पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के संबंधों पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और दोनों देशों के संबंधों के प्रति उनके सकारात्मक आकलन की सराहना करता हूं. भारत और अमेरिका के बीच बहुत ही सकारात्मक, दूरदर्शी एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है.
दिल्ली: लाल किले से सोने-हीरे से जड़ित 1 करोड़ का कलश चोरी, जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम में चोरों ने लगाई सेंध
दिल्ली स्थित लाल किले के परिसर से बीते मंगलवार को करीब एक करोड़ रुपये का कलश चोरी हो गया. बताया जाता है कि लाल किले के परिसर में एक धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था. लोग अनुष्ठान में व्यस्त थे, तभी चोरों ने 760 ग्राम सोने और 150 ग्राम हीरे, माणिक्य, पन्ना जड़ा कलश चोरी कर लिया. फिलहाल पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है.
यमुना का जलस्तर घटा, लेकिन अब भी बाढ़ में डूबे हुए हैं दिल्ली के कई इलाके- VIDEOS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











