
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 जुलाई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 5 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के एक और अहम आरोपी नीरव मोदी के भाई नेहल दीपक मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, राजधानी पटना में शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. बेखौफ बदमाशों ने नामी कारोबारी गोपाल खेमका की उनके अपार्टमेंट के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 5 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के एक और अहम आरोपी नीरव मोदी के भाई नेहल दीपक मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, राजधानी पटना में शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. बेखौफ बदमाशों ने नामी कारोबारी गोपाल खेमका की उनके अपार्टमेंट के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी. उधर, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे शनिवार को करीब 20 साल बाद एक मंच पर साथ दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने ये भी संकेत दिया कि वे आने वाले नगर निगम चुनावों में साथ मिलकर लड़ सकते हैं. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
भगोड़े नीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार, PNB घोटाले में CBI-ED की अपील पर एक्शन
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के एक और अहम आरोपी नीरव मोदी के भाई नेहल दीपक मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी भारत की प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त अपील पर अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा 4 जुलाई 2025 को की गई. इसे भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले की जांच में एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी सफलता माना जा रहा है.
पटना: व्यापारी गोपाल खेमका के मर्डर मामले में बेऊर जेल के अंदर छापेमारी, सम्राट चौधरी बोले- दोषियों को घर में घुसकर मारेंगे राजधानी पटना में शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. बेखौफ बदमाशों ने नामी कारोबारी गोपाल खेमका की उनके अपार्टमेंट के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी. घटना उस वक्त हुई जब गोपाल खेमका अपनी कार से उतरकर अपार्टमेंट में दाखिल हो रहे थे. तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. गोली लगते ही कारोबारी वहीं गिर पड़े, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. व्यापारी के हत्या के मामले में पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश बेऊर जेल में रची गई थी, इसीलिए पटना की पुलिस की कई टीम इस वक्त जेल में छापेमारी कर रही है.
उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे BMC चुनाव? संजय राउत बोले- हम INDIA ब्लॉक का हिस्सा, लेकिन...
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे शनिवार को करीब 20 साल बाद एक मंच पर साथ दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने ये भी संकेत दिया कि वे आने वाले नगर निगम चुनावों में साथ मिलकर लड़ सकते हैं. मुंबई के वर्ली स्थित NSCI डोम में विजय रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम अब साथ आए हैं, तो साथ रहेंगे. हम मिलकर मुंबई महापालिका और महाराष्ट्र की सत्ता हासिल करेंगे. ये रैली हिंदी भाषा 'थोपे' जाने के खिलाफ और राज्य सरकार द्वारा सरकारी आदेश (Government Resolution) को वापस लेने के फैसले पर जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई थी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







