
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 4 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
वाई खेम सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को संविधान सदन में कमरा नंबर चार आवंटित किया गया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 4 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: वाई खेम सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को संविधान सदन में कमरा नंबर चार आवंटित किया गया. इन खबरों के अलावा, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों ने दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.
खेमचंद सिंह बने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम और मंत्रियों संग ली शपथ करीब एक साल बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटने के बाद नई निर्वाचित सरकार ने शपथ ले ली. वाई खेमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि नेमचा किपगेन और एल. दीखो डिप्टी मुख्यमंत्री बने. लोक भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के साथ राज्य में नई राजनीतिक शुरुआत हुई.
नितिन नवीन को पुराने संसद भवन में मिला कमरा नंबर-4, अटल-आडवाणी का भी रह चुका ठिकाना बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संसद भवन परिसर में नया राजनीतिक ठिकाना तय हो गया है. उन्हें संविधान सदन यानी पुराने संसद भवन में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित महत्वपूर्ण एक कमरा नंबर 4 आवंटित किया गया है, जो बीजेपी कार्यालय के बिल्कुल करीब स्थित है. इससे पहले उन्होंने लुटियंस दिल्ली में एक सरकारी बंगला आवंटित किया गया था.
J-K: उधमपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... गुफा में छिपे 2 जैश आतंकी ढेर, M4 कार्बाइन बरामद जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में सुरक्षा बलों ने गुफा में छिपे दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है. सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें मंगलवार से ही इन आतंकवादियों का पीछा कर रही थीं. यह एनकाउंटर रामनगर के जाफर जंगल इलाके में हुआ, जहां आतंकवादी मंगलवार दोपहर से छिपे हुए थे.
काठमांडू से इस्तांबुल जा रही फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग की आशंका काठमांडू से इस्तांबुल जा रही तुर्की की फ्लाइट संख्या 727 की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट के कैप्टन ने कोलकाता एयर टैकोमीटर को दाहिने इंजन में संभावित आग की सूचना दी थी. फ्लाइट में 236 यात्री सवार थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित उतार लिया गया. विमान अभी आइसोलेशन बे में खड़ा है और उसकी तकनीकी जांच जारी है.
जम्मू-कश्मीर: साधना टॉप पर भारी बर्फबारी में फंसे 35 वाहन, ऐसे किया रेस्क्यू जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में साधना टॉप पर भारी बर्फबारी और तूफान ने मंगलवार रात को सब कुछ ठप कर दिया. ऊंचे पहाड़ी इलाके में तेज़ बर्फ से सड़क पूरी तरह बंद हो गई और 35 वाहन फंस गए. यात्रियों के लिए यह बहुत मुश्किल घड़ी थी, लेकिन जिला प्रशासन कुपवाड़ा ने रात भर चलाए गए बड़े बचाव अभियान में सभी को सुरक्षित निकाल लिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






