
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
लोकसभा में पीठासीन की ओर पेपर उछालने वाले आठ विपक्षी सांसदों को बजट सत्र से निलंबित किया गया. वहीं, भारत-अमेरिका ट्रेड डील का असर भारतीय शेयर बाजार में तेजी के रूप में दिखा.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 3 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: लोकसभा में पीठासीन की ओर पेपर उछालने वाले आठ विपक्षी सांसदों को बजट सत्र से निलंबित किया गया. वहीं, भारत-अमेरिका ट्रेड डील का असर भारतीय शेयर बाजार में तेजी के रूप में दिखा. इन खबरों के अलावा, बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. पढ़ें मंगलवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
लोकसभा में जोरदार हंगामा, चेयर पर पेपर उछालने वाले आठ विपक्षी सांसद पूरे सत्र से सस्पेंड लोकसभा में पीठासीन की ओर पेपर उछालने वाले आठ विपक्षी सांसदों को बजट सत्र से निलंबित कर दिया है, जिनमें कांग्रेस के सात और सीपीआईएम का एक सांसद शामिल हैं. इसके बाद स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही को बुधवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया. विपक्षी सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में विपक्ष ने प्रदर्शन किया.
India-US Trade Deal: अमेरिका की भारत से डील डन! लेकिन पूरी दुनिया में धूम, एशियाई बाजारों में भी जश्न डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के डन होने का ऐलान क्या किया, भारतीय शेयर बाजार ने लंबी छलांग लगा दी और पूरे कारोबारी दिन ग्रीन जोन में कारोबार किया. मार्केट क्लोज होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2072 अंक चढ़कर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 624 अंकों की तेजी लेकर बंद हुआ.
शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए खोला खजाना, बिहार सरकार ने पेश किया इतिहास का सबसे बड़ा बजट बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. नीतीश सरकार ने सात निश्चय 3 विजन के तहत 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट रोडमैप रखा है. यह पिछले साल से 30,694.74 करोड़ रुपये ज्यादा है. इसे बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है. बिहार बजट में रोजगार पर खासा जोर है.
Gold-Silver Rates: नहीं खरीद पाए आप? 30,000 रुपये चढ़ी चांदी... सोना भी बेकाबू, जानें नया भाव पिछले चार दिनों तक लगातार गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखी गई. मल्टी कमोडिटी मार्केट यानी एमसीएक्स 5 मार्च की चांदी का भाव 30,000 रुपये चढ़कर 2.66 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गया था. सोना 8000 रुपये से ज्यादा चढकर 1.52 लाख रुपये पर था. सोने और चांदी के भाव में यह तेजी एक तगड़ी गिरावट के बाद आई है.
क्या भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया? ट्रंप के दावे पर आया मॉस्को का बयान रूस ने कहा कि भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद रोकने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के साथ ट्रेड डील का ऐलान कर दावा किया था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है. क्रेमलिन प्रवक्ता पेस्कोव ने कहा कि इस मुद्दे पर दिल्ली से कोई औपचारिक संदेश नहीं मिला है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












