
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 सितंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया कप जीता. वहीं, दिल्ली में छात्राओं से यौन शोषण के आरोपी बाबा चैतन्यनंद सरस्वती की गिरफ्तारी के बाद जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 29 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. वहीं, स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इन खबरों के अलावा, रूस सरकार ने दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र के कृषि क्षेत्र में संघीय स्तर की इमरजेंसी घोषित की. पढ़ें सोमवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
भारत का ‘ऑपरेशन एशिया कप’ सक्सेसफुल, पाकिस्तान ने फिर चाटी धूल, 9वीं बार बने चैम्पियन
भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान की टीम 146 रन ही बना सकी, इसके जवाब में भारत ने तिलक वर्मा के नाबाद 69 रनों के दम पर ये मुकाबला जीत लिया. एशिया कप में भारत का अजेय सफर रहा. लगातार 7 मैच जीतकर टीम इंडिया ने फाइनल जीता है.
मां-बाप तक को बदल डाला ! स्वामी चैतन्यानंद तो निकला गजब का 'खिलाड़ी', अब खुल रहे सारे राज दिल्ली में 17 छात्राओं से यौन शोषण के आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती की गिरफ्तारी के बाद जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. उसने अलग-अलग नामों से दो पासपोर्ट बनवाए, यहां तक कि माता-पिता और जन्मस्थान तक की जानकारी बदल डाली. फर्जी कार्ड, आईडी और बैंक खातों के सहारे फरारी काटते रहे इस बाबा का जाल अब खुलने लगा है.
रूस में खराब मौसम ने बर्बाद की फसलें, सरकार ने प्रभावित इलाके में घोषित की इमरजेंसी
रूस सरकार ने दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र के कृषि क्षेत्र में संघीय स्तर की इमरजेंसी स्थिति घोषित करने का फैसला किया है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे पूरे इलाके की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है. सोवेकॉन कंसल्टेंसी के अनुसार, 2015 के बाद पहली बार रोस्तोव रूस का शीर्ष गेहूं उत्पादक क्षेत्र नहीं रहेगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












