
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 दिसंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. वहीं, UP में भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल एक जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 29 दिसंबर, 2025 की खबरें और समाचार: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. वहीं, UP में भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल एक जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड... दिल्ली-NCR में जबरदस्त कोहरा, 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट, AQI भी 400 के पार
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. दृश्यता शून्य के करीब पहुंचने से उड़ानें और 100 से अधिक ट्रेन सेवाएं बाधित हो रही हैं, जबकि नोएडा में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. इस बीच, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 403 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है.
12वीं तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद, CM योगी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश
UP में भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल एक जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं. इसमें ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड के स्कूल शामिल हैं. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने, कंबल-अलाव की व्यवस्था करने और रैन बसेरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा है.
India vs Sri Lanka Highlights: भारत ने लगाया जीत का चौका, श्रीलंका को चौथे टी20 में 30 रनों से हराया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










