
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 जून 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 29 जून, 2025 की खबरें और समाचार: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज बनाने के मामले में एक्शन लेते हुए PWD के 8 इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. रविवार सुबह पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं, 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम को 97 रनों से हरा दिया है.
खबरों को लिहाज से आज का दिन बेहद खास है. 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम को 97 रनों से हरा दिया. भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज बनाने के मामले में CM मोहन यादव ने एक्शन लेते हुए PWD के 8 इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पाकिस्तान में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. वहीं, IDF ने गाज़ा सिटी के सबरा इलाके में हमास के शीर्ष सैन्य लीडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराने का दावा किया है. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें...
ENG-W vs IND-W: स्मृति मंधाना का रिकॉर्डतोड़ शतक, भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को रौंदा
5 मैचों की टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम को 97 रनों से हरा दिया. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए इस मैच मे इंग्लैंड को जीत के लिए 211 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन इंग्लिश टीम महज़ 113 रनों पर सिमट गई. इस मैच में भारतीय टीम की जीत में कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने 62 गेंदों पर 112 रनों की शतकीय पारी खेली.
'शादी का झांसा देकर 5 साल से...', क्रिकेटर यश दयाल पर शारीरिक शोषण का आरोप
आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल पर उनकी कथित साथी महिला ने मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है. इस मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय तक पहुंच चुकी है. पीड़िता ने एफआईआर में दावा किया है कि वो पिछले पांच वर्षों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थीं.
Shefali Jariwala Death News: पंचतत्व में विलीन हुईं शेफाली जरीवाला, पति पराग बोले- मेरी परी के लिए प्रार्थना करना

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






