
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
कनाडा के PM मार्क कार्नी भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया है. ओमान के विदेश मंत्री बदर अल्बुसैदी ने दावा किया है कि ईरान अब परमाणु बम बनाने लायक सामग्री कभी भी अपने पास न रखने पर राजी हो गया है.
कनाडा के PM मार्क कार्नी चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं. वो सोमवर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. वहीं, पीएम मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट की कड़ी निंदा की है. इसके अलावा, बिहार में बर्ड फ्लू के चलते एडवाइजरी जारी की गई है. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें.
'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था', मुंबई पहुंचने के बाद बोले कनाडाई पीएम कार्नी
कनाडा के PM मार्क कार्नी चार दिवसीय भारत दौरे पर शुक्रवार को मुंबई पहुंचे. भारत पहुंचे के बाद मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया है. दौरे के दौरान कार्नी कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों और वित्तीय विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे. इसके वह सोमवार को PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
ईरान अब कभी नहीं रखेगा परमाणु बम सामग्री! ओमान की पहल से बड़ी कामयाबी
ओमान के विदेश मंत्री बदर अल्बुसैदी ने दावा किया है कि ईरान अब परमाणु बम बनाने लायक सामग्री कभी भी अपने पास न रखने पर राजी हो गया है. वॉशिंगटन में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से एक अहम मुलाकात के बाद अल्बुसैदी ने इस सफलता की घोषणा की. उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौता अब बहुत करीब है.
'कांग्रेस का वैचारिक दिवालियापन एक्सपोज', AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट पर PM मोदी का हमला

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






