
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 जून 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 28 जून, 2025 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 9 जुलाई तक पांच देशों का दौरा करेंगे. अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया. हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण अब तक 53 सड़कों को बंद करना पड़ा.
खबरों के लिहाज से आज का दिन बेहद खास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 9 जुलाई तक पांच देशों का दौरा करेंगे. अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया. ओडिशा के पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ उमड़ने के कारण 600 से ज्यादा श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण अब तक 53 सड़कों को बंद करना पड़ा. अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस और पत्रकार लॉरेन सांचेज़ इटली के वेनिस में शादी के बंधन में बंध गए. पढ़ें शनिवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
1. पीएम मोदी 2 जुलाई से इन 5 देशों की यात्रा जाएंगे, ब्राजील में BRICS सम्मेलन में भी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 9 जुलाई तक पांच देशों का दौरा करेंगे, जो उनके कार्यकाल के सबसे लंबे विदेश दौरों में से एक है. इस दौरान पीएम मोदी घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जाएंगे. पीएम मोदी 6 और 7 जुलाई को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे.
2. एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट, 'कांटा लगा' गाने से हुई थीं फेमस
अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया. शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टर एक्ट्रेस की जान बचा नहीं सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया. 2002 में आई आइकॉनिक म्यूज़िक वीडियो 'कांटा लगा' में उनके डांस ने उन्हें रातों-रात फेमस बना दिया था.
3. पुरी जगन्नाथ यात्रा: भारी भीड़ में फंसने से 600 श्रद्धालु घायल, मोड़ पर अटक गया था भगवान बलभद्र का रथ

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







