
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 जून 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 28 जून 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अहम रहा है. कोलकाता के लॉ कॉलेज गैंगरेप केस की जांच जारी रखने के लिए 5 सदस्यीय SIT का गठन किया है. दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने दबोच लिया है.
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 28 जून 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अहम रहा है. कोलकाता के लॉ कॉलेज गैंगरेप केस की जांच जारी रखने के लिए 5 सदस्यीय SIT का गठन किया है. दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने दबोच लिया है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि संविधान की प्रस्तावना में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता. दिल्ली-NCR के कई इलाकों में शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई. ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयतुल्लाह अली खामेनेई पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह हकीकत से मुंह मोड़ रहे हैं
कोलकाता गैंगरेप केस में 5 सदस्यीय SIT गठित, ACP प्रदीप घोषाल की देखरेख में होगी जांच
कोलकाता पुलिस ने लॉ कॉलेज गैंग रेप केस की जांच जारी रखने के लिए एसीपी प्रदीप कुमार घोषाल की देखरेख में 5 सदस्यीय स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है. साउथ कोलकाता में स्थित एक लॉ कॉलेज के कैम्पस में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ 25 जून को गैंग रेप का मामला सामने आया था. इस केस में अब तक मुख्य आरोपी समेत कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
दिल्ली में छिपे 18 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 5 ट्रांसजेंडर के वेश में पकड़े गए, मोबाइल में मिला प्रतिबंधित ऐप
देश की राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने दबोच लिया है. इनमें पांच ऐसे आरोपी भी शामिल हैं, जो ट्रांसजेंडर के रूप में पहचान छिपा कर रह रहे थे. इन लोगों ने अपनी शक्ल-सूरत और आवाज बदलने के लिए सर्जरी और हार्मोनल ट्रीटमेंट तक करा रखा था. पुलिस कार्रवाई से अवैध घुसपैठियों के छिपने के नए तरीकों का चौंकाने वाला मामला सामने आया है.
'संविधान की प्रस्तावना बदल नहीं सकती, लेकिन आपातकाल में...', होसबले के बयान पर विवाद के बीच बोले उपराष्ट्रपति धनखड़

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







