
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 जनवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Aaj Ki Taza Khabar: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल्द ही उनसे मुलाकात हो सकती है. फरवरी में पीएम मोदी अमेरिकी की यात्रा पर जा सकते हैं. वहीं, वहीं, महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के लिए रेलवे ने खास व्यवस्था की है. बताया जा रहा है कि रेलवे ने प्रयाग के लिए हर 4 मिनट में स्पेशल ट्रेन चलाई है.
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल्द ही उनसे मुलाकात हो सकती है. फरवरी में पीएम मोदी अमेरिकी की यात्रा पर जा सकते हैं. वहीं, वहीं, महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के लिए रेलवे ने खास व्यवस्था की है. बताया जा रहा है कि रेलवे ने प्रयाग के लिए हर 4 मिनट में स्पेशल ट्रेन चलाई है. पढ़ें, मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1. ट्रंप से होगी मुलाकात, व्हाइट हाउस में बात... फरवरी में अमेरिका जा सकते हैं PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में अमेरिका जा सकते हैं. यह जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. उन्होंने पोस्ट कर बताया कि पीएम मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते हैं. ट्रंप ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मेरी आज (सोमवार) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी बातचीत हुई. वह अगले महीने शायद फरवरी में व्हाइट हाउस आ रहे हैं. भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं.
2. हर 4 मिनट में स्पेशल ट्रेन... महाकुंभ में अमावस्या स्नान के लिए रेलवे की खास व्यवस्था
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. खासतौर पर पवित्र स्नानों के लिए अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. 13 जनवरी से शुरू हुए इस महाआयोजन में अब तक करोड़ों श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं और 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन ही करीब 10 करोड़ तीर्थयात्रियों के डुबकी लगाने का अनुमान है.
3. मजदूरों के कमरे पर गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग, 2 की मौत... जानें बुराड़ी में कैसे हुआ हादसा?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












