
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को आठवें वेतन आयोग को आखिरकार मंजूरी दे दी. वहीं, महागठबंधन ने बिहार चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 28 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई आठवें वेतन आयोग की अध्यक्ष नियुक्त की गईं. वहीं, बिहार चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी किया. इन खबरों के अलावा, उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव हुआ है. पढ़ें मंगलवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
8वें वेतन आयोग को कैबिनेट की मंजूरी... सरकार का बड़ा फैसला, जानिए कब होगा लागू आठवें वेतन आयोग को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कैबिनेट ने आयोग की सभी शर्तों को मंजूरी दे दी है. आयोग 18 महीने में सिफारिशें देगा.
बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का घोषणापत्र जारी, 'तेजस्वी प्रण' रखा नाम महागठबंधन ने बिहार चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसका नाम ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ रखा है. घोषणापत्र के कवर पर तेजस्वी यादव की तस्वीर छपी है.
कम हुए वार्ड, घटी ग्राम पंचायतों की संख्या... यूपी पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव! उत्तर प्रदेश में शहरी निकायों के विस्तार के बाद पंचायत चुनावों पर असर दिख रहा है. नए परिसीमन से जिला पंचायत सदस्य के 30 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 830 वार्ड घटे हैं. अब 3,020 जिला और 75,014 क्षेत्र पंचायत वार्डों पर चुनाव होंगे.
PAK सेना ने सीमा पर तोड़ा सीजफायर, लीपा वैली में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी पाकिस्तानी सेना ने 26 और 27 अक्टूबर की दरमियानी रात नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया. लीपा घाटी में भारतीय चौकियों पर पाक सैनिकों ने छोटे हथियारों से फायरिंग और मोर्टार दागे.
बिहार: अलग-अलग घटनाओं में छठ घाट पर डूबने से 11 लोगों की मौत, अकेले नालंदा में ही 7 की गई जान बिहार में छठ घाटों पर हुई अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में कई युवा और बच्चे शामिल हैं. नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के सिपारा गांव में लोकायन नदी में नहाते वक्त 5 लोग डूब गए.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







