
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 नवंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बांग्लादेशी एजेंसियों ने दावा किया है कि पूर्व पीएम शेख हसीना के लॉकर्स से उनको 9 किलो सोना मिला. वहीं, दिल्ली में डीडीए ने हॉट एयर बैलून राइड का सफल ट्रायल किया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: बांग्लादेशी एजेंसियों ने दावा किया है कि पूर्व पीएम शेख हसीना के लॉकर्स से उनको 9 किलो सोना मिला. वहीं, दिल्ली में डीडीए ने हॉट एयर बैलून राइड का सफल ट्रायल किया. इन खबरों के अलावा, रोहित शर्मा को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया गया. पढ़ें बुधवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
शेख हसीना के लॉकर से मिला नौ किलो सोना, और बढ़ेंगी पूर्व पीएम की मुश्किलें!
बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. बांग्लादेशी एजेंसियों का दावा है कि शेख हसीना के बैंक लॉकर्स की जांच करने पर उनको नौ किलो सोना मिला.
दिल्ली में पहली बार हॉट एयर बैलून राइड्स शुरू... जानें कहां और कैसे उठा सकेंगे लुत्फ
दिल्ली अब रोमांच और एडवेंचर का नया केंद्र बनने की ओर बढ़ रही है. डीडीए ने पहली बार हॉट एयर बैलून राइड्स शुरू की, जिसका सफल ट्रायल उड़ान बांसेरा पार्क, यमुना किनारे पूरा हुआ.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












