
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल पहुंचने पर तेल अवीव में एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ. वहीं, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान घर को अस्थायी रूप से अटैच किया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल पहुंचने पर तेल अवीव में एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ. वहीं, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान घर को अस्थायी रूप से अटैच किया. इन खबरों के अलावा, यूपी सरकार ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने का फैसला किया. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.
PM मोदी का इजरायल में ग्रैंड वेलकम, एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने लगाया गले, मिला गार्ड ऑफ ऑनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजरायल दौरे पर तेल अवीव पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ. इजरायल के प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की. पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इससे पहले पीएम मोदी 2017 में इजरायल गए थे.
अनिल अंबानी पर ED की बड़ी कार्रवाई, ₹3,716 करोड़ का घर अटैच ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने उनके मुंबई स्थित 17 मंजिला आलीशान आवास Abode को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है. यह कार्रवाई अनिल अंबानी की ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई है. इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई गई है.
होली से पहले योगी सरकार का छात्रों को तोहफा... 9वीं और 10वीं की छात्रवृत्ति बढ़ी, 38 लाख बच्चे लाभान्वित होली से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा. सरकार के इस फैसले के तहत अब OBC छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी गई है.
'अब कोई हिडन चार्ज नहीं...', RBI का बैकों को आदेश, ऐप से हटा लें फंसाने वाली ट्रिक्स RBI ने बैकों को हिडन चार्जेज पर सख्त हिदायत दी है. RBI ने Responsible Business Conduct Amendment Directions के ड्राफ्ट में बैंकों को सख्त निर्देश दिया है. आरबीआई ने कहा है कि बैंक जुलाई 2026 तक अपनी वेबसाइटों और मोबाइल ऐप से सभी डार्क पैटर्न हटा दें, जो कि ग्राहकों को गुमराह करने या उन पर दबाव डालने के लिए डिजाइन की गई ट्रिक्स हैं.
सुप्रीम कोर्ट में Hamdard की बड़ी जीत... Rooh Afza को माना फ्रूट ड्रिंक, 12.5% की जगह देना होगा 4% VAT सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हमदर्द लैबोरेटरीज के ड्रिंक रूह अफ़ज़ा को लेकर बड़ा और अहम फैसला सुनाया. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि रूह अफ़ज़ा को फ्रूट ड्रिंक/प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट की कैटेगरी में रखा जाएगा और इस पर 12.5% के बजाय केवल 4% वैट लगेगा. यह फैसला उत्तर प्रदेश वैल्यू एडेड टैक्स एक्ट 2008 के तहत कर निर्धारण से जुड़ा है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







