
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 नवम्बर 2021 की शाम की टॉप खबरें और अन्य बड़े समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 नवम्बर 2021 की खबरें और समाचार: आज का दिन खबरों के लिहाज से काफी अहम रहा. आज पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत चन्नी पर फिर हमला बोला. परमबीर सिंह मुंबई पहुंचे. नवाब मलिक को झटका लगा है. कानपुर टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में लग रहा है.
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 नवम्बर 2021 की खबरें और समाचार: आज का दिन खबरों के लिहाज से बेहद अहम रहा. आज पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत चन्नी पर फिर हमला बोला. परमबीर सिंह मुंबई पहुंचे. राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी की फोटो का राज खोला, वहीं कांग्रेस की आज बैठक हुई. नवाब मलिक को बयानबाजी करने पर रोक लगा दी गई है. पढ़ें 25 नवम्बर 2021 (25 November 2021 evening News) की बड़ी खबरें:-

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










