
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 सितंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
केंद्र ने दिपावली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया. वहीं, लद्दाख में राज्य के दर्जे की मांग को लेकर जारी आंदोलन लेह में हिंसक हो गया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 24 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया. वहीं, लद्दाख में राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन हिंसा में बदल गया. इन खबरों के अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की. पढ़ें बुधवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
10.90 लाख रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस... 70 हजार करोड़ का रिफॉर्म, कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े ऐलान केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया. 10.90 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन का प्रोडक्टिविटी आधारित बोनस मंजूर किया गया, जिसकी राशि 1865.68 करोड़ रुपये होगी.
लेह में हिंसक आंदोलन... सोनम वांगचुक ने तोड़ा 15 दिन का उपवास, युवाओं से हिंसा रोकने की अपील लद्दाख में राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन हिंसा में बदल गया. जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 15 दिन बाद उपवास तोड़ा और युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की.
उत्तराखंड: पेपर लीक के बाद 21 सितंबर को हुई UKSSSC परीक्षा पर रोक, 1 महीने के भीतर पूरी करनी होगी जांच UKSSSC पेपर लीक मामले पर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बताया कि 21 सितंबर को हुई परीक्षा की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है.
X को झटका, केंद्र के खिलाफ दायर याचिका खारिज, HC ने कहा- भारत के नियम मानने होंगे कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) की केंद्र सरकार के टेकडाउन ऑर्डर चुनौती खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भारत में काम करने के लिए कानूनों का पालन अनिवार्य है.
ISRO की मदद से ड्रोन रडार बनाने की तैयारी में BSF... बिना बॉर्डर क्रॉस किए रखेंगे दुश्मन पर नजर BSF अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार रिसर्च एंड डेवलपमेंट कर रही है. बीएसएफ ने टेकनपुर अकादमी में स्कूल ऑफ ड्रोन वॉरफेयर की स्थापना की है, जिसमें इसरो की मदद से ड्रोन आधारित रडार विकसित किया जाएगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












