
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 नवंबर 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 24 नवंबर 2023 की खबरें और समाचार: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग धंसने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को 13 दिन हो चुके हैं. सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अभी 12 मीटर खुदाई और होना है. वहीं, दिल्ली में ठंड की शुरुआत हो चुकी है. सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग धंसने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को 13 दिन हो चुके हैं. सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अभी 12 मीटर खुदाई और होना है. वहीं, दिल्ली में ठंड की शुरुआत हो चुकी है. सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. पढ़ें, शुक्रवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1. 12 दिन बाद भी 12 मीटर दूर जिंदगी... सुरंग से मजदूरों के रेस्क्यू का अभी भी इंतजार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल में फंसे में 41 मजदूरों को निकालने के लिए जद्दोजहद जारी है. हालांकि, रेस्क्यू के 12 दिन बाद भी एजेंसियों के हाथ खाली हैं. अमेरिकी ऑगर मशीन ने अभी तक करीब 48 मीटर ड्रिलिंग कर 800 एमएम व्यास के पाइप डाले गए हैं. जबकि मजदूर 60 मीटर दूर फंसे हैं. यानी अभी भी मजदूरों को निकालने के लिए 12 मीटर की खुदाई की जरूरत है.
2. 'दो और आतंकी रह गए हैं बस मार कर छुट्टी लूंगा...', पिता से बोले अलीगढ़ के सचिन, अगले दिन शहीद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए यूपी का एक और जवान शहीद हो गया है. अलीगढ़ के रहने वाले सचिन लौरा सेना में पैराट्रूपर के रूप में सेवा दे रहे थे. बीती शाम पैराट्रूपर सचिन की शहादत की खबर जैसे ही अलीगढ़ पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. 8 दिसंबर को सचिन की शादी होनी थी. लेकिन इससे पहले शहादत की खबर आ गई.
3. सूर्यकुमार यादव ने बता दिया- मैं हूं नंबर 1... कंगारुओं को सिखाया सबक, लिया वर्ल्ड कप का बदला

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








