
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 जून 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 23 जून, 2025 की खबरें और समाचार: देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. वहीं, इजरायली अटैक के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर ने चिट्ठी भेजकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मदद मांगी है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 23 जून, 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है. देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. वहीं, इजरायली अटैक के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर ने चिट्ठी भेजकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मदद मांगी है. इनके अलावा, तेलंगाना के कुरनूल में प्रेमी के साथ मिलकर मां-बेटी ने मिलकर कत्ल की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. पढ़ें सोमवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
पंजाब में AAP की जीत का मार्जिन बढ़ा, गुजरात के विसावदर में सत्ता विरोधी ट्रेंड बरकरार... उपचुनाव नतीजों से क्या निकला चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. पंजाब की सत्ताधारी AAP को लुधियाना वेस्ट सीट पर जीत मिली है. वहीं गुजरात की विसावदर सीट पर भी AAP की ही जीत हुई है. वेस्ट बंगाल की कालीगंज सीट से TMC और केरल की नीलाम्बुर सीट पर कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन को जीत मिली है. वहीं, BJP ने मेहसाणा सीट से जीत हासिल की है.
सिर्फ निंदा से नहीं चलेगा काम, कुछ मदद भी करो... अमेरिकी हमले के बाद खामेनेई ने पुतिन को लिखी चिट्ठी
इजरायल से जंग के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान अराघची राष्ट्रपति पुतिन के लिए ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की एक चिट्ठी भी लेकर पहुंचे हैं. खामेनेई ने अपने विदेश मंत्री को मास्को इसीलिए भेजा ताकि वह राष्ट्रपति पुतिन से और मदद मांग सकें.
सोनम से भी शातिर मां-बेटी... एक ही लड़के से करती थीं प्यार, तीनों ने मिलकर ऐसे किया दूल्हे का कत्ल, दहला देगी इनकी करतूत
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नई नवेली दुल्हन ने ही महज 12 दिनों में अपने पति को मौत की नींद सुला दिया. इस कत्ल की साजिश जितनी खौफनाक है, उतनी ही उलझी हुई भी है. शिलांग पुलिस लगातार इस पहेली को सुलझाने में जुटी है. लेकिन आज जिस वारदात के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो सोनम की साजिश नहीं, बल्कि उससे बढ़कर खौफनाक कहानी है. मामला है तेलंगाना के कुरनूल का.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












