
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 दिसंबर, 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 दिसंबर 2023 की खबरें और समाचार: भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में चार जवान शहीद हो गए हैं. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर राम नगरी को त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सुसज्जित किया जाएगा.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार शाम को बड़ा आतंकी हमला हुआ जिसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं. देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. भारत में गुरुवार को 594 नए कोविड-19 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. इससे एक्टिव मामलों की संख्या 2311 से बढ़कर 2669 हो गई है. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सड़कों पर जमने वाली बर्फ से छुटकारा पाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने चूना पाउडर और नमक के मिश्रण का छिड़काव शुरू किया है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर राम नगरी को त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सुसज्जित किया जाएगा. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
डेरा की गली से राजौरी-पुंछ और चमरेर तक के जंगल आतंकियों के लिए बने सेफ हैवेन, 2023 में यहां शहीद हो चुके हैं 19 सैन्यकर्मी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने गुरुवार को सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए और दो घायल अस्पताल में भर्ती हैं. अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान के लिए जा रहे वाहनों को निशाना बनाकर आतंकियों ने धेरा की गली और बुफलियाज़ के बीच स्थित धत्यार मोड़ पर इस हमले को अंजाम दिया.
COVID-19 JN.1 Variant: 41 देशों में फैलने के बाद भारत पहुंचा नया वैरिएंट! ओमिक्रॉन से अधिक खतरनाक, जानें JN.1 वैरिएंट के बारे में सबकुछ देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में गुरुवार को 594 नए कोविड-19 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. इससे एक्टिव मामलों की संख्या 2311 से बढ़कर 2669 हो गई है. बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्क्रीनिंग और निगरानी करने की एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सभी राज्यों से स्क्रीनिंग बढ़ाने, इन्फ्लूएंजा जैसी गंभीर श्वसन बीमारियों के मामलों की तुरंत रिपोर्ट करने, RT-PCR टेस्ट को बढ़ाने और जीनोम अनुक्रमण के लिए पॉजिटिव नमूने इकट्ठे करने को कहा गया है.
30 दिसंबर को अयोध्या आएंगे PM मोदी, स्वागत के लिए राम नगरी तैयार, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये निर्देश पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. पीएम के दौरे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठक kr और इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर राम नगरी को त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सुसज्जित किया जाएगा. बता दें कि प्रधानमंत्री का यह अयोध्या दौरा राम नगरी को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देने वाला होगा.
उत्तराखंड की सड़कों पर लाइम पाउडर और नमक का हो रहा छिड़काव, बर्फबारी के बीच बढ़े हादसे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सड़कों पर जमने वाली बर्फ से छुटकारा पाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने चूना पाउडर और नमक के मिश्रण का छिड़काव शुरू किया है. अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिन एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली जाने के बाद यह कदम उठाया गया है. उनकी कार बर्फ के कारण पटेला मोड़ के पास सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में गिर गई थी. इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों में पिता-पुत्र के अलावा उनके परिवार का एक और सदस्य शामिल था.
Sanju Samson, Ind vs SA 3rd ODI: 8 साल, 40 मैच... उतार-चढ़ाव भरे इंटरनेशनल करियर में संजू सैमसन ने ऐसा जड़ा पहला शतक भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार (21 दिसंबर) को पार्ल में खेला गया. मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट गंवाकर 296 रन बनाए. इसके बाद मुकाबला 78 रनों से जीत लिया. इस जीत में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन जमकर चमके. भारतीय टीम ने 49 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद संजू सैमसन क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने अपने करियर का पहला इंटरनेशनल शतक 110 गेंदों पर लगाया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



