
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 जून 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 जून, 2025 की खबरें और समाचार: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने सबसे तेज़ और खतरनाक सैन्य अभियान 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. इस ऑपरेशन में महज 25 मिनट में ईरान के तीन अहम परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया. वहीं, रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने एक चौंकाने वाला बयान दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि कई देश ईरान को अपने परमाणु हथियार सीधे देने के लिए तैयार है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 जून, 2025 की खबरें और समाचार: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने सबसे तेज़ और खतरनाक सैन्य अभियान 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. इस ऑपरेशन में महज 25 मिनट में ईरान के तीन अहम परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया. वहीं, रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने एक चौंकाने वाला बयान दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि कई देश ईरान को अपने परमाणु हथियार सीधे देने के लिए तैयार है. पढ़िए रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें...1. 3 ठिकाने, 7 बॉम्बर्स और 25 मिनट... ईरान के खिलाफ US के ऑपरेशन 'मिडनाइट हैमर' की पूरी कहानी
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने सबसे तेज़ और खतरनाक सैन्य अभियान 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. इस ऑपरेशन में महज 25 मिनट में ईरान के तीन अहम परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया. अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के फोर्डो, नतान्ज़ और इस्फाहान में स्थित तीन परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. यह हमले 7 स्टील्थ B-2 बॉम्बर्स से किए गए, जिनमें 12 भारी बम गिराए गए. इस बेहद गोपनीय सैन्य मिशन में 125 से ज्यादा विमान शामिल थे और एक खास 'डिसेप्शन' यानी चालबाजी की रणनीति भी अपनाई गई थी.
2. 'ईरान को न्यूक्लियर हथियार देने को कई देश तैयार', रूसी नेता का सनसनीखेज दावा, अमेरिकी हमले को बताया नाकाम
रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने एक चौंकाने वाला बयान दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि कई देश ईरान को अपने परमाणु हथियार सीधे देने के लिए तैयार है. यह बयान अमेरिका द्वारा 22 जून 2025 को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर रात में किए गए हमलों के जवाब में आया.
3. 'बंकर-बस्टर्स बमों की रेंज 65 मीटर, परमाणु ठिकाने जमीन के 100 मीटर नीचे', अमेरिकी हमले में ईरान को कितना नुकसान?
चीन के आधिकारिक मीडिया ने रविवार को ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिकी बम हमलों की आलोचना की, जबकि यहां के विशेषज्ञों ने कहा कि हमलों में इस्तेमाल किए गए बंकर-बस्टर बम ईरान के भूमिगत परमाणु संयंत्रों को नष्ट करने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकते. अमेरिका ने रविवार की सुबह ईरान के फोर्डो, इस्फहान और नतांज परमाणु प्रतिष्ठानों पर बम गिराए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने तीन परमाणु केंद्रों पर बहुत सफल हमला किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









