
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21अप्रैल 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 अप्रैल, 2025 की खबरें और समाचार: वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ उठे विरोध के स्वर के बाद बीजेपी इस कानून को लेकर जनता के पास जा रही है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं. कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश हत्याकांड मामले में उनके बेटे कार्तिकेश ने अपनी मां पल्लवी और बहन कृति पर कथित हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है.
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ उठे विरोध के स्वर के बाद बीजेपी इस कानून को लेकर जनता के पास जा रही है. खासकर मुस्लिम समुदाय के पास. बीजेपी इस कानून के फायदे लोगों को समझाएगी. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं. कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश हत्याकांड मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिटायर्ड डीजीपी के बेटे कार्तिकेश ने अपनी मां पल्लवी और बहन कृति पर कथित हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का मंच फिर से सज चुका है. दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रहे इस पहले मेयर चुनाव के लिए नामांकन की आज (21 अप्रैल) अंतिम तारीख है. वहीं, चीन ने अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते करने वाले देशों को चेतावनी दी है. चीन ने कहा कि हम सभी देशों के अधिकारों का सम्मान करते हैं कि वे अमेरिका के साथ आर्थिक और व्यापारिक मतभेदों को समान स्तर पर बातचीत के जरिए हल करें, लेकिन हम हमारे हितों की कीमत पर किसी भी देश के साथ अमेरिका के व्यापारिक समझौतों का विरोध करते हैं. पढ़ें सोमवार सुबह की पांच बड़ी स्टोरी...
1. 'हिन्दुओं की जमीन भी ली गई, कोई तो हो जो उनकी सुने...', वक्फ पर JPC के मेंबर ने बताया क्यों बोर्ड में हैं गैर मुस्लिम सदस्य?
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ उठे विरोध के स्वर के बाद बीजेपी इस कानून को लेकर जनता के पास जा रही है. खासकर मुस्लिम समुदाय के पास. बीजेपी इस कानून के फायदे लोगों को समझाएगी. भाजपा नेतृत्व ने इस उद्देश्य के लिए हाल ही में राधा मोहन दास अग्रवाल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है.
2. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पहुंचे दिल्ली, अश्विनी वैष्णव ने किया स्वागत, कुछ देर में जाएंगे अक्षरधाम मंदिर
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं. इस चार दिवसीय यात्रा में उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और उनके तीन बच्चे- एवान, विवेक और मिराबेल भी मौजूद रहेंगे. वेंस परिवार रोम के चिआम्पिनो एयरपोर्ट से एयर फोर्स टू (Air Force Two) विमान से रवाना हुए हैं और यह विमान आज सुबह करीब 9:30 बजे नई दिल्ली के पालम एयरबेस पर लैंड कर गया.
3. क्या बीवी और बेटे ही हैं कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की कातिल? बेटे की FIR से चौंकाने वाला खुलासा

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







