
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21अप्रैल 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 अप्रैल, 2025 की खबरें और समाचार: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल यानी आज सुबह वेटिकन सिटी के सेंट मार्था हाउस में निधन हो गया है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत के चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे. दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत 1 लाख रुपये की दहलीज पर पहुंच गई है. कर्नाटक के रिटायर्ड डीजीपी ओमप्रकाश के कत्ल में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. उनको दस बार चाकू मारा गया. दो चाकू मिले हैं. चीन आधारित ऐप 'अब्लो' को प्ले स्टोर से हटाने के लिए भारत सरकार ने गूगल को निर्देश दिया.
पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल यानी आज सुबह वेटिकन सिटी के सेंट मार्था हाउस में निधन हो गया है. पिछले कुछ समय से पोप फ्रांसिस बीमार चल रहे थे. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत के चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे. दौरे के पहले दिन, वेंस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई. कर्नाटक के रिटायर्ड डीजीपी ओमप्रकाश के कत्ल में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. उनको दस बार चाकू मारा गया. दो चाकू मिले हैं. उनकी पत्नी और बेटी पर कत्ल का आरोप है. दोनों को गिरफ्तार किया गया है. सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. शुक्रवार को इसकी कीमत 20 रुपये गिरकर 98,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गूगल को प्ले स्टोर से 'Ablo' ऐप हटाने का निर्देश दिया, क्योंकि यह भारत की क्षेत्रीय सीमाओं को गलत दर्शा रहा था. चीन आधारित इस ऐप ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का गलत चित्रण किया और लक्षद्वीप को मैप से हटा दिया. पढ़ें सोमवार की पांच बड़ी स्टोरी...
1. नहीं रहे पोप फ्रांसिस, जानिए कैसे चुना जाएगा अगला वेटिकन लीडर, कौन-कौन दावेदार
दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक पद पर आसीन कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है. वे पिछले 5 हफ्तों से फेफड़ों में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थे. 14 फरवरी को उन्हें इटली के रोम स्थित जेमेली अस्पताल में भर्ती किया गया था. निमोनिया और एनीमिया के इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई. वेटिकन की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि उनके ब्लड टेस्ट में किडनी फेल होने और प्लेटलेट्स की संख्या में गिरावट के लक्षण सामने आए थे.
2. PM मोदी और जेडी वेंस की हुई मुलाकात, प्रधानमंत्री आवास में अमेरिकी उपराष्ट्रपति का गर्मजोशी से हुआ स्वागत
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिनों के दौरे के लिए भारत आए हैं. सोमवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर उनका हवाई जहाज दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा. एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उन्हें रिसीव करने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे थे. भारत पहुंचे वेंस दौरे के पहले दिन शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री हाउस पहुंचे. यह दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसर उत्पन्न करने और संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
3. Gold Record High: 1 लाख की दहलीज पर सोना, 10 साल से टक्कर में कोई नहीं... 4 गुना हुआ भाव!

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







