
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 फरवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बीजेपी की रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इसके तुरंत बाद वह एक्शन मोड में आ गई हैं. यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली की नई सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक छात्रावास में दलित छात्रों से बातचीत में कहा कि अगर मायावती इंडिया ब्लॉक में शामिल हो जातीं, तो 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार नहीं बनती.
मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला ने मैतेई और कुकी सहित सभी समुदाय के लोगों से राज्य पुलिस के शस्त्रागारों से लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को 7 दिन के अंदर सरेंडर करने का अल्टीमेटम दिया है. बीजेपी की रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इसके तुरंत बाद वह एक्शन मोड में आ गई हैं. यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली की नई सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक छात्रावास में दलित छात्रों से बातचीत में कहा कि अगर मायावती इंडिया ब्लॉक में शामिल हो जातीं, तो 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार नहीं बनती. पढ़ें आज शाम की पांच बड़ी खबरें...
1. '7 दिन में लूटे गए हथियार वापस सौंप दें वरना...', राष्ट्रपति शासन के बीच मणिपुर के राज्यपाल का अल्टीमेटम
मणिपुर (Manipur) के राज्यपाल अजय भल्ला ने मैतेई और कुकी सहित सूबे के सभी समुदायों के लोगों से लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को सात दिनों के अंदर सौंपने को कहा है. इसके साथ उन्होंने आश्वासन दिया कि अल्टीमेटम का पालन करने वालों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी. राज्यपाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राज्य के सभी समुदायों को दुश्मनी को खत्म करने और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए, जिससे लोग अपनी सामान्य दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में वापस लौट सकें."
2. यमुना सफाई को लेकर एक्शन में BJP सरकार, सीएम रेखा गुप्ता वासुदेव घाट पर करेंगी आरती... क्या है नदी में प्रदूषण का इतिहास
बीजेपी की रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ले ली है. पद की शपथ लेते ही वह एक्शन मोड में आ गई हैं. आज ही दिल्ली कैबिनेट की पहली मीटिंग भी होगी. रेखा गुप्ता दोपहर तीन बजे दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और उन्होंने कार्यभार संभाला, इसके बाद वह शाम पांच बजे यमुना बाजार के वासुदेव घाट का दौरा करने वाली हैं. यहां वह यमुना आरती भी करेंगी. इसके बाद शाम सात बजे दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की पहली मीटिंग होगी. दिल्ली कैबिनेट के नए मंत्री सबसे पहले यमुना का दौरा करेंगे और फिर उसके कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लेंगे.
3. 'मायावती हमारे साथ आतीं तो BJP कभी नहीं जीतती', रायबरेली में बोले राहुल गांधी

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







