
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 जनवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 जनवरी 2025 की खबरें और समाचार: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को आग लग गई. ये आग सेक्टर-19 में अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी और यहां से चारों ओर फैल गई. आग से कई टेंट और उनमें रखे सामान जलकर खाक हो गए. वहीं, फिलिस्तीन के शहर गाजा में इजरायल के युद्ध पर विराम लग गया है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि गाजा में युद्धविराम लागू हो गया है.
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को आग लग गई. ये आग सेक्टर-19 में अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी और यहां से चारों ओर फैल गई. आग से कई टेंट और उनमें रखे सामान जलकर खाक हो गए. वहीं, फिलिस्तीन के शहर गाजा में इजरायल के युद्ध पर विराम लग गया है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि गाजा में युद्धविराम लागू हो गया है. पढ़िए- रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें....सिलेंडर के उड़े परखच्चे, कहीं बिखरे चूल्हे तो कहीं टूटे दिखे बर्तन... महाकुंभ में अग्निकांड के बाद का मंजर
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को आग लग गई. ये आग सेक्टर-19 में अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी और यहां से चारों ओर फैल गई. आग से कई टेंट और उनमें रखे सामान जलकर खाक हो गए. हालांकि अब तक की जानकारी में आग लगने का सही कारण सामने नहीं आया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहले एक सिलेंडर में आग लगी और इसके बाद यह फैल गई. आग के विकराल रूप लेने के बाद अलग-अलग टेंट में रखे सिलेंडर में एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए. लगभग आठ से नौ सिलेंडर में ब्लास्ट की जानकारी सामने आई है. हालांकि, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.
गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप खाक, दूर तक दिखा धुएं का गुबार... 5 तस्वीरों में देखें महाकुंभ में कैसे लगी आग यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लग गई है. ये आग सेक्टर-19 में अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी थी. आग लगने के तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था. इसके चलते आग लग गई. देखते ही देखते आग फैल गई. आग लगने की घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया.
'इजरायल को मिली बंधकों की लिस्ट, गाजा में युद्धविराम लागू हुआ', पीएम नेतन्याहू का ऐलान
फिलिस्तीन के शहर गाजा में इजरायल के युद्ध पर विराम लग गया है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि गाजा में युद्धविराम लागू हो गया है. नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि युद्धविराम तीन घंटे देरी से लागू हुआ है, क्योंकि हमास ने बंधकों की लिस्ट सौंपने में देरी की. पीएम नेतन्याहू ने भी एक एक्स पोस्ट में बताया कि इजरायल को बंधकों की लिस्ट मिल गई है, और इसकी सिक्योरिटी जांच की जा रही है.
'दिल्ली में हार से डरी BJP, केजरीवाल पर करवा रही हमला', CM आतिशी के दावे से गरमाई सियासत

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







