
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 अप्रैल 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 अप्रैल, 2025 की खबरें और समाचार: बीजेपी नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवती ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोलते हुए कहा, मैं केंद्रीय गृह मंत्री से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपील करता हूं. बंगाल में अगला चुनाव सेना की मौजूदगी में कराया जाए. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे यहां के शक्ति विहार इलाके में स्थित एक चार मंजिला इमारत भराभरा कर गिर गई. इमारत के गिरने से करीब दो दर्जन लोग मलबे में दब गए.
बीजेपी नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवती ने हिंसा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, मैं केंद्रीय गृह मंत्री से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपील करता हूं. बंगाल में अगला चुनाव सेना की मौजूदगी में कराया जाए. हम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे यहां के शक्ति विहार इलाके में स्थित एक चार मंजिला इमारत भराभरा कर गिर गई. इमारत के गिरने से करीब दो दर्जन लोग मलबे में दब गए. फिलहाल 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 14 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कांग्रेस ने घोषणा की कि वह आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन नहीं करेगी और गुजरात में दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए आगामी उपचुनाव अकेले लड़ेगी. हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में 19 से 21 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय तब्लीगी जमात जलसे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. वहीं, अमेरिका अब रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के हिस्से के रूप में क्रीमिया पर रूस के नियंत्रण को मान्यता देने को तैयार हो सकता है. पढ़ें शनिवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
1. 'बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाएं, सेना की मौजूदगी में हों चुनाव...', बोले BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद राजनीतिक उफान देखने को मिल रहा है. बीजेपी नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवती ने हिंसा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, मैं केंद्रीय गृह मंत्री से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपील करता हूं. बंगाल में अगला चुनाव सेना की मौजूदगी में कराया जाए. हम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं.
2. दिल्ली के दयालपुर में देर रात गिरी चार मंजिला इमारत, 4 लोगों की मौत, मलबे से निकाले गए 18 लोग
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. रात करीब 3 बजे यहां के शक्ति विहार इलाके में स्थित एक चार मंजिला इमारत भराभरा कर गिर गई. इमारत के गिरने से करीब दो दर्जन लोग मलबे में दब गए. फिलहाल 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 14 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी-भी कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं.
3. 'गठबंधन धर्म नहीं निभा रही AAP', कांग्रेस ने गुजरात में तोड़ा गठबंधन, अकेले लड़ेगी उपचुनाव

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










