
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान को भारत आने के लिए आमंत्रित किया. वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में अनिल कपूर समेत कई स्टार्स मे मुलाकात की.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान और उनके परिवार को भारत की आधिकारिक यात्रा का निमंत्रण दिया है. वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में अनिल कपूर समेत सिने जगत के कई सितारों से मुलाकात की. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.
'इंडिया में आपका गर्मजोशी से स्वागत है...' PM मोदी ने बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान को भारत आने का दिया न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान और उनके परिवार को भारत की आधिकारिक यात्रा का निमंत्रण दिया है. मंगलवार को तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके शपथ ग्रहण में भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ढाका गए थे. उन्होंने ही 17 फरवरी को पीएम मोदी के निमंत्रण पत्र तारिक रहमान को सौंपा.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले अनिल कपूर, देखकर हैरान हुए फैंस, फोटो वायरल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस वक्त भारत में हैं. उन्होंने मुंबई का दौरा किया. इसके दौरान प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने अनिल कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स से मुलाकात की. इस दौरान इमैनुएल मैक्रों ने उनसे कला और संस्कृति के बारे में चर्चा की. अनिल कपूर के अलावा शबाना आजमी और ऋचा चड्ढा भी उनसे मिलीं.
महाराष्ट्र में अब मुस्लिमों को नहीं मिलेगा आरक्षण... फडणवीस सरकार ने रद्द किया 5% कोटा वाला आदेश महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मुसलमानों को दिए जा रहे 5 प्रतिशत आरक्षण को समाप्त कर दिया है. फडणवीस सरकार ने इसको लेकर नया सरकारी आदेश भी जारी किया है. इस आदेश के साथ ही सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत मुस्लिम समुदाय को मिलने वाले लाभ अब लागू नहीं होंगे.
दिल्ली के सरकारी स्कूल होंगे हाई-टेक, ‘सीएम श्री स्कूल योजना’ से बनेंगी AI स्मार्ट क्लास दिल्ली में सरकारी शिक्षा को हाई टेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. सरोजिनी नगर के एक स्कूल से सीएम श्री स्कूल योजना की शुरुआत की गई, जिसके पहले चरण में 75 सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है. ‘सीएम श्री स्कूल योजना’ से जुड़े इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहे.
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार, अंतिम संस्कार में पहुंचीं कियारा एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का देहांत हो गया है. सिद्धार्थ के पिता का शनिवार, 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया. इस दुखद खबर के बाद सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी तुरंत दिल्ली पहुंच गए. परिवार इस समय गहरे शोक में है और उन्होंने निजी जीवन का सम्मान करने की अपील की है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







