
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
इंडिया एआई समिट के इतर पीएम मोदी ने गूगल सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की. वहीं, स्विट्जरलैंड के जिनेवा में बुधवार को रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता अचानक खत्म हो गई.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: इंडिया एआई समिट के इतर पीएम मोदी ने गूगल सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की. वहीं, स्विट्जरलैंड के जिनेवा में बुधवार को रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता अचानक खत्म हो गई. इन खबरों के अलावा, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर एट में जगह बनाई. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.
PM मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात, भारत-गूगल AI पार्टनरशिप में आएगा नया मोड़ नई दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 के तीसरे दिन एक अहम मुलाकात हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Google के CEO सुंदर पिचाई से मुलाकात की. यह बैठक Summit के साइल्ड इन में हुई, जहां दोनों ने भारत और गूगल के बीच AI सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की. सुंदर पिचाई ने कहा है कि PM मोदी से मिलना एक अच्छा अनुभव था.
'ये ठीक बात नहीं...', ट्रंप से नाराज दिखे जेलेंस्की, अचानक खत्म हो गई रूस-यूक्रेन शांति वार्ता स्विट्जरलैंड के जिनेवा में बुधवार को रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता अचानक खत्म हो गई. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के साथ इस पीस टॉक को बेहद मुश्किल बताते हुए व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है. जेलेंस्की ने रूस पर समझौते की प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचने का आरोप लगाया.
ICC रैंकिंग में ईशान किशन की सुनामी, मारी 17 पायदान की उछाल... बन गए नंबर 8 टी20 बल्लेबाज आईसीसी की ताजा टी ट्वेंटी इंटरनेशनल रैंकिंग में ईशान किशन ने 17 स्थान की छलांग लगाई है. अब वे दुनिया के नंबर आठ टी ट्वेंटी बल्लेबाज बन गए हैं. हालिया मैचों में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार रन बनाने का फायदा सीधे रैंकिंग में दिखा. वहीं इस रैंकिंग में अभिषेक शर्मा 891 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं.
राहुल गांधी से वॉइस सैंपल की मांग, सावरकर मानहानि केस में नया मोड़ विनायक दामोदर सावरकर के परपोते सत्याकी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में नया आवेदन दायर किया है. उन्होंने पुणे की कोर्ट से मांग की कि राहुल गांधी का वॉइस सैंपल लिया जाए. सत्याकी के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि मामले की सही सुनवाई और कुछ इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग की असलियत साबित करने के लिए आरोपी का वॉइस सैंपल बेहद जरूरी है.
सेमीकंडक्टर, चिप डिजाइन में दिखेगी भारत की ताकत... 1-2 मार्च को गुजरात में होगा तकनीक का महा सम्मेलन गुजरात सरकार ने 1 से 2 मार्च 2026 को महात्मा मंदिर में आयोजित होने वाले Gujarat SemiConnect Conference 2026 की घोषणा की है. यह समिट भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण, चिप डिजाइन और एडवांस पैकेजिंग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. यह समिट गुजरात सेमीकनेक्ट का तीसरा एडिशन होगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







