
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
मुंबई में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात हुई. इस बैठक के बाद दोनों के बीच 20 अधिक समझौते हुए.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: मुंबई में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात हुई. इस बैठक के बाद दोनों के बीच 20 अधिक समझौते हुए. इन खबरों के अलावा, ICC Men's T20 World Cup में ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें.
मुंबई में मिले PM मोदी और फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों, लोकभवन में की द्विपक्षीय बैठक मुंबई में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात हुई. दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने यहां लोकभवन में व्यापक द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी. इसके बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का उद्घाटन करेंगे.
भारत और फ्रांस के बीच 20+ समझौते, मैक्रों ने बताईं दोनों देशों के संबंधों की तीन खास बातें मुंबई में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की मौजूदगी में हुए भारत फ्रांस समिट के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में 20 से अधिक समझौतों की घोषणा की गई. इनमें डिफेंस, स्किलिंग, टेक्नोलॉजी और हेल्थ जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. इन समझौतों से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती मिलेगी.
बारिश ने बदला T20 वर्ल्ड कप का गणित, ऑस्ट्रेलिया बाहर… किस्मत ने दिया ज़िम्बाब्वे को सुपर-8 का टिकट ICC Men's T20 World Cup में ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया. दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और यही अंक ज़िम्बाब्वे को सुपर 8 में पहुंचाने के लिए काफ़ी रहा. वहीं, आयरलैंड वर्ल्डकप से बाहर हो गया. इस रद्द मैच की वजह से ऑस्ट्रेलिया का भी टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया.
राजपाल यादव को सलाखों से मिली आजादी, 12 दिन बाद आए तिहाड़ से बाहर राजपाल यादव फाइनली तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. सलाखों के पीछे 12 दिन बिताने के बाद उनकी रिहाई हो गई है. बीते दिन यानी सोमवार को दिल्ली की हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दी थी. मंगलवार को एक्टर जेल से रिहा हो गए हैं. 9 करोड़ कर्ज केस में लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के बाद ये राहत उन्हें मिली है.
पाकिस्तान बॉर्डर के पास वेस्टर्न कमांड पहुंचे अमेरिकी राजदूत, क्यों मचा बवाल? समझें अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांडर एडमिरल सैमुअल जे पापारो ने चंडीगढ़ स्थित भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड का दौरा किया. यह दौरा पाकिस्तान बॉर्डर के बहुत करीब था. पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद किसी विदेशी डेलिगेशन का यह पहला ऐसा हाई-प्रोफाइल विजिट है. राजदूत गोर के इस दौरे की काफी चर्चा हो रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







