
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 अप्रैल 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 अप्रैल, 2025 की खबरें और समाचार: JNU प्रशासन ने एक सीनियर फैकल्टी मेंबर को जापानी दूतावास की एक महिला कर्मी से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त कर दिया है. हमास ने कहा कि हम गाजा में युद्ध खत्म करना चाहते हैं और सभी बंधकों को छोड़ना चाहते हैं. उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में आज, 18 अप्रैल को मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने एक सीनियर फैकल्टी मेंबर को जापानी दूतावास की एक महिला कर्मी से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त कर दिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ये फैसला लंबी जांच के बाद लिया है. इजरायल और हमास के बीच लंबे समय से चल रही जंग अब थमती नजर आ रही है. हमास ने कहा कि हम गाजा में युद्ध खत्म करना चाहते हैं और सभी बंधकों को छोड़ना चाहते हैं. हमास के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनी नागरिकों के बदले में हम बंधक बनाए गए सभी इजरायलियों को छोड़ना चाहते हैं. उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में आज, 18 अप्रैल को मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं. उन्होंने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. मुलाकात के बाद ट्रंप ने मेलोनी की दिल खोलकर तारीफ की. पढ़ें शुक्रवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
1. जापानी दूतावास की महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में JNU प्रोफेसर बर्खास्त
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने एक सीनियर फैकल्टी मेंबर को जापानी दूतावास की एक महिला कर्मी से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त कर दिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ये फैसला लंबी जांच के बाद लिया है. JNU सूत्रों के अनुसार, कथित घटना कुछ महीने पहले यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये कोई अकेला मामला नहीं है और प्रोफेसर के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं.
2. इजरायल के ताबड़तोड़ अटैक के बाद सरेंडर मोड में हमास, बोला- 'बंद करो युद्ध, सारे बंधक छोड़ने को तैयार'
इजरायल और हमास के बीच लंबे समय से चल रही जंग अब थमती नजर आ रही है. इजरायल के सामने हमास सरेंडर मोड में नजर आ रहा है. उसने कह दिया है कि अब युद्ध खत्म कर दिया जाना चाहिए. हमास ने कहा कि हम गाजा में युद्ध खत्म करना चाहते हैं और सभी बंधकों को छोड़ना चाहते हैं. हमास के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनी नागरिकों के बदले में हम बंधक बनाए गए सभी इजरायलियों को छोड़ना चाहते हैं.
3. जम्मू-कश्मीर-उत्तराखंड से बिहार तक आज आंधी-बारिश, गुजरात-राजस्थान में लू का अलर्ट

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








