
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
PM मोदी से ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर ने मुलाकात की. वहीं, यूएस राजदूत भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड जाएंगे. इन खबरों अलावा, NTA ने JEE मेंस 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वहीं, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड मुख्यालय का दौरा करेंगे. इन खबरों के अलावा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस वर्ष 2026 सेशन वन का रिजल्ट जारी कर दिया है. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.
ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा ग्रैंड मुफ्ती शेख़ अबूबकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की. बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, सामाजिक विकास और वक़्फ़ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. शेख़ अबूबकर अहमद ने पीएम मोदी से बातचीत में देश में समावेशी विकास, ऐतिहासिक मस्जिदों की सुरक्षा और योजनाओं की बहाली पर ज़ोर दिया.
अमेरिकी राजदूत जाएंगे सेना के वेस्टर्न कमांड... क्यों होता है ऐसा और क्या पहले भी होता था?
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे. वे भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड मुख्यालय का दौरा करेंगे. ये जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर दी. यह दौरा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग का एक और उदाहरण है. विदेशी राजनयिकों के ऐसे दौरे सामरिक साझेदारी, समन्वय और सुरक्षा संवाद को मज़बूत करने के लिए होते हैं.
JEE Mains Result 2026: नतीजे घोषित, 12 स्टूडेंट्स को मिले 100 पर्सेंटाइल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस 2026 सेशन-1 का रिज़ल्ट जारी कर दिया है. 12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल मिले. टॉपर्स में सबसे ज़्यादा उम्मीदवार राजस्थान से हैं और सूची में कोई लड़की नहीं है. गर्ल टॉपर हरियाणा की आशी ग्रेवाल रहीं, जिन्हें 99.99 पर्सेंटाइल मिले. इस बार 13.55 लाख में से 13.04 लाख कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हुए थे.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी... फिर हुए अस्पताल में भर्ती, सुबह ही हुए थे डिस्चार्ज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार शाम मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में फिर भर्ती कराया गया. सुबह उन्हें डिस्चार्ज किया गया था. इसके बाद सीएम मान मोगा पहुंचे. यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भगवंत मान को फिर से थकावट महसूस हुई, जिसके कारण उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







