
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 सितंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
यूपी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 2017 से 2021 तक बने लाखों ई-चालान माफ किए. वहीं, मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर घटाए.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: यूपी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 2017 से 2021 तक बने लाखों ई-चालान माफ किए. वहीं, मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर घटाए. इन खबरों के अलावा, आईसीसी ने एशिया कप से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पीसीबी की मांग खारिज कर दी है. पढ़ें मंगलवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
यूपी के वाहन मालिकों को बड़ी राहत... 5 साल के सभी ई-चालान होंगे माफ उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 2017 से 2021 तक बने लाखों ई-चालान अब स्वतः समाप्त घोषित कर दिए हैं. अदालतों में लंबित या समय-सीमा पार चालान अब मान्य नहीं होंगे.
दूध हुआ सस्ता... घी-पनीर, Ice Cream के भी घट गए दाम, GST में बदलाव का तोहफा सरकार के जीएसटी सुधारों के ऐलान के बाद मदर डेयरी ने दूध के दाम घटा दिए हैं. कंपनी ने ग्राहकों को राहत देते हुए पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की है.
No Handshake Controversy: पाकिस्तानी टीम को तमाचा, मैच रेफरी को हटाने की PCB की मांग ICC ने की खारिज
आईसीसी ने एशिया कप से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पीसीबी की मांग खारिज कर दी है. जांच के बाद आईसीसी ने पीसीबी को अपने फैसले की जानकारी दी.
रिलायंस फाउंडेशन के वनतारा प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने दी क्लीन चिट, सभी आरोप किए खारिज

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










