
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 मार्च 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
अररिया और मुंगेर में हालिया घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अमृतसर मंदिर ब्लास्ट केस में बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. इनके अलावा, जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने भाषा विवाद के बीच तमिल फिल्मों को हिंदी में डब करने को पाखंड बताया है. पढ़ें आज शाम की पांच बड़ी खबरें.
अररिया के बाद मुंगेर में भी एक ASI की हत्या कर दी गई है. ASI संतोष कुमार दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे, लेकिन एक पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया. इससे पहले मुंगेर में भी एक एएसआई की हत्या कर दी गई. अमृतसर मंदिर ब्लास्ट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को बिहार से अरेस्ट किया है. आरोप है कि ये लोग ग्रेनेड सप्लाई कर रहे थे. इनके अलावा भाषा पर विवाद के बीच जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने तमिल फिल्मों को हिंदी में डब करने को पाखंड करार दिया. पढ़ें आज शाम की पांच बड़ी खबरें.
पहले अररिया, फिर मुंगेर... बिहार में दो दिन के अंदर दो पुलिस अफसरों की हत्या पर गरमाई सिसायत
अररिया के बाद मुंगेर में ASI की हत्या हैरान करने वाली है. ASI संतोष कुमार दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे, लेकिन एक पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने ASI पर रॉड से कई वार किए. फिर गंभीर रूप से जख्मी हालत में उन्हें मौका-ए-वारदात से करीब 40 मीटर तक घसीट कर किसी दूसरे के दरवाजे पर फेंक दिया और फरार हो गए.
अमृतसर मंदिर ब्लास्ट में तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे शातिर बदमाश
गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस आरोपियों को बिहार से लेकर आ रही है. ये लोग ग्रेनेड सप्लाई कर रहे थे, इनके ठिकानों की जानकारी भी मिली है. उन्होंने कहा कि जब से नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई, तब से पुलिस को शक है कि ये लोग इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे.
'वे तमिल फिल्मों को हिंदी में डब करते हैं...ये कैसा पाखंड?' भाषा विवाद पर पवन कल्याण की तमिलनाडु के नेताओं को दो टूक

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












