
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. वहीं, दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी और जांच तेज कर दी है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. वहीं, दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी और जांच तेज कर दी है. वहीं, लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ISI-पाकिस्तान समर्थित ग्रेनेड हमला मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पढ़ें गुरुवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
बहुत खतरनाक है दिल्ली में प्रदूषण, मास्क पहनना काफी नहीं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. SC ने वरिष्ठ वकीलों से कहा कि वो सुनवाई में वर्चुअल रूप से शामिल हों, क्योंकि मास्क पहनना मात्र पर्याप्त नहीं है, इससे स्थायी नुकसान हो सकता है. SC ने वरिष्ठ वकीलों से कहा कि जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध है तो आप सभी शारीरिक रूप से यहां क्यों पेश हो रहे हैं.
दिल्ली ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक रहेगा बंद, धमाके की जांच तेज
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी और जांच तेज कर दी है. इसी बीच DMRC ने गुरुवार को घोषणा की कि लाल किला मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा. ये फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है, क्योंकि इस इलाके में जांच एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन और सबूत जुटाने का काम कर रही हैं.
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ग्रेनेड अटैक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 आतंकी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











