
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 अक्टूबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 अक्टूबर 2024 की खबरें और समाचार: मुंबई में शनिवार देर रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. भारत ने दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश को 133 रन से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया है.
मुंबई में अजित पवार गुट के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बदमाशों ने मुंबई के बांद्रा में वारदात को अंजाम दिया. चिराग दिल्ली इलाके में रामलीला के मंचन के दौरान कुंभकर्ण का रोल निभा रहे कलाकार को अचानक सीने में दर्द हुआ. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. टीम इंडिया ने तीसरे और अंतिम टी 20 मैच में बांग्लादेश को 133 रनों से करारी शिकस्त देकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. यूपी के गोंडा नगर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय दो पक्षों में पथराव हो गया. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
बाबा सिद्दीकी को 15 दिन पहले ही मिली थी धमकी, Y कैटेगरी की सिक्योरिटी भी रही फेल, शिंदे सरकार पर विपक्ष के तीखे हमले मुंबई में शाम ढले हुए अभी डेढ़ घंटा भी ठीक से नहीं बीता था कि गोलियों की तड़तड़ाहट से बांद्रा का शोर टूट गया. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. मुंबई में एक बड़े नेता की सरेआम हत्या की खबर आग की तरह फैल गयी. इस घटना में मुंबई पुलिस ने सुपारी किलिंग की आशंका जताई है. दरअसल, विजयादशमी का मौका था. लोग बांद्रा में बाबा सिद्दीकी के दफ्तर के पास पटाखे फोड़ रहे थे तभी बीती रात 9 बजकर 15 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 20 मिनट के बीच बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के दफ्तर से निकले. इसी पटाखे की ऊंची आवाज के बीच उनपर तीन लोगों ने गोली दाग दी.
दिल्ली: रामलीला में कुंभकर्ण का रोल निभा रहे कलाकार को आया हार्ट अटैक, हुई मौत साउथ दिल्ली के चिराग दिल्ली इलाके में रामलीला का मंचन हो रहा था. इसी दौरान राक्षस राजा रावण के भाई कुंभकर्ण का रोल निभा रहे कलाकार को अचानक सीने में दर्द हुआ और वो वहीं बैठ गया. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस साल शारदीय नवरात्रि के दौरान ये दूसरी घटना है, जब रामलीला में कोई रोल निभा रहे कलाकार की मौत हुई है.
हैदराबाद टी20 में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, टीम इंडिया ने भी बनाया 'महाकीर्तिमान', देखें पूरी लिस्ट भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने के बाद टी20 सीरीज में बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. दशहरा (12 अक्टूबर) पर हुए हैदराबाद टी20 में 12 अक्टूबर को भारतीय टीम ने अपना सबसे बड़ा स्कोर इस फॉर्मेट में बनाया. वहीं भारतीय टीम ने इस मैच में जीत के साथ कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, वहीं कुछ कीर्तिमानों से टीम चूक भी गई.इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच में भारतीय टीम ने 297 रनों का स्कोर खड़ा किया. जो टी20 इतिहास में भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा. वहीं टेस्ट खेलने वाले देशों में भी यह किसी टीम का सर्वाधिक स्कोर था. इस मैच में भारत की ओर से कुल 22 छक्के लगे.
गोंडा में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, आक्रोशित हुए लोग, छावनी में बदला इलाका गोंडा नगर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय दो पक्षों में पथराव होने के बाद विवाद हो गया. जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया. सूचना लगते ही खुद एसपी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाया और इसके बाद पुलिस सुरक्षा में मूर्तियां निकाली गईं. मौके पर पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है.एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शाम को विसर्जन के लिए क्रमबद्ध मूर्तियां जा रही थीं. इसी दौरान भीड़ से किसी ने सूचना दिया कि उनके ऊपर कहीं से 2 पत्थर आकर गिरे हैं. जिससे वहां भीड़ इकट्ठी हो गई. हालांकि लोगों को समझा कर सभी मूर्तियों को विसर्जन स्थल तक पहुंचाया गया. घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड घोसियाना की है.
रतन टाटा के अंतिम संस्कार में बाइक से जा रहे थे शांतनु, पुलिस ने रोककर पूछा- कौन हो आप? Video दिग्गज कारोबार रतन टाटा नहीं रहे, 86 साल की उम्र में बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उसके अलगे ही दिन उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई. रतन टाटा को आखिरी विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा रहा. रतन टाटा के 55 साल छोटे दोस्त और सबसे करीबी सहयोगी कहे जाने वाले शांतनु भी इस अंतिम यात्रा में शामिल रहे. वे जब रतन टाटा के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे. इसी बीच, मुंबई पुलिस ने मोटरसाइकिल चलाते समय उन्हें रोक लिया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



