
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. नई दिल्ली में चली मैराथन मीटिंग के बाद तस्वीर साफ हो गई कि गठबंधन में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हरियाणा में IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले को लेकर बनी 31 सदस्यीय कमेटी ने कहा कि हरियाणा सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है कि इस मामले में संलिप्त अधिकारी विशेषकर डीजीपी को पद से हटाया जाए.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. नई दिल्ली में चली मैराथन मीटिंग के बाद तस्वीर साफ हो गई कि गठबंधन में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हरियाणा में IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले को लेकर बनी 31 सदस्यीय कमेटी ने कहा कि हरियाणा सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है कि इस मामले में संलिप्त अधिकारी विशेषकर डीजीपी को पद से हटाया जाए.
बिहार चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, बीजेपी-जेडीयू 101-101 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. नई दिल्ली में चली मैराथन मीटिंग के बाद तस्वीर साफ हो गई कि गठबंधन में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बीजेपी 101 सीटों पर, जेडीयू 101 सीटों पर, चिराग पासवान की LJP (R) 29 सीटों पर, उपेंद्र कुशवाहा की RLM- 06 सीटों पर और जीतनराम मांझी की पार्टी HAM 06 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बिहार में बीजेपी के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया.
अफगान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठी दिखीं महिला पत्रकार, मुत्तकी ने पिछली बार नहीं बुलाने पर दी सफाई
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत के दौरे पर हैं. वह भारत में लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं लेकिन इन कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को दूर रखने पर विवाद बना हुआ है. इस बीच रविवार को मुत्तकी की एक और प्रेस कॉन्फ्रेस हुई, जिसमें महिला पत्रकारों को बकायदा इनवायट किया गया. इस दौरान महिलाएं प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली कतार में बैठी नजर आईं.
'DGP को हटाएं, वरना करेंगे देशव्यापी आंदोलन...', IPS पूरन सुसाइड केस में महापंचायत का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











